अंदाज अपना अपना के प्रोड्यूसर विनय सिन्हा का निधन- आमिर खान ने किया ये ट्वीट

आपको आमिर खान और सलमान खान की फिल्म अंदाज अपना अपना तो जरूर याद होगी। इस फिल्म में आमिर खान और सलमान खान को साथ लाने की श्रेय जिनको जाता है उनका निधन हो गया है। हम बात कर रहे हैं प्रो़ड्यूसर विनय सिन्हा की.. जो कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। विनय सिन्हा के निधन के बाद आमिर खान ने एक ट्वीट किया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

आमिर खान ने लिखा है कि.. अंदाज अपना अपना के प्रोड्यूसर विनय सिन्हा जी इस दुनिया में नहीं रहे है और इस बात को जानकर काफी स्तब्ध हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और मेरी तरह से उनको श्रद्धांजलि।

aamir khan, आमिर खान

इसके अलावा कोमल नहटा ने एक ट्वीट किया है और लिखा है कि... फिल्म अंदाज अपना अपना का निर्माण करने वाले विनय सिन्हा का कुछ मिनट पहले निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

अंदाज अपना अपना उन ऐतिहासिक फिल्मों में से एक है जो कि कल्ट कॉमेडी के लिए काफी ज्यादा फेमस है। इस फिल्म में रवीना टंडन और करिश्मा कपूर भी नजर आईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X