..................... Aamir Khan- Salman Khan की वजह से फ्लॉप हुई थी 'अंदाज अपना अपना', 29 साल बाद निर्देशक का छलका दर्द | Andaz Apna Apna flopped on box office because of Salman Khan- Aamir Khan, director Rajkumar Santoshi blames - Hindi Filmibeat

Aamir Khan- Salman Khan की वजह से फ्लॉप हुई थी 'अंदाज अपना अपना', 29 सालों के बाद, निर्देशक का छलका दर्द

By Filmibeat Desk
andaz-apna-apna-flopped-on-box-office-because-of-salman-khan-aamir-khan-rajkumar-santoshi-blames

Rajkumar Santoshi on Andaz Apna Apna: राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म 'अंदाज अपना अपना' बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में मानी जाती है। 29 साल गुजर गए, लेकिन आज भी अमर- प्रेम की दोस्ती लोगों के बीच चर्चित है। फिल्म के गानों से लेकर किरदारों तक ने, लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ रखी है। लेकिन क्या आपको पता है.. कि ये फिल्म अपने रिलीज के वक्त फ्लॉप रही थी?

जी हां, सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन स्टारर ये फिल्म जब सिनेमाघरों रिलीज हुई थी, तब दर्शकों ने इसे नकार दिया था और फिल्म पिट गई थी। हाल ही में डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने इस बारे में बात की है।

लोग फिल्म को समझ नहीं पाए

'अंदाज अपना अपना' के बॉक्स ऑफिस पर बात करते हुए राजकुमार संतोषी ने कहा, "अंदाज अपना अपना एक पूरी तरह से अलग कहानी थी, इसमें रोमांस से ज्यादा कॉमेडी, एडवेंचर और ह्यूमर था। यह एक अनूठी फिल्म थी, मुझे याद नहीं है कि मैंने इससे पहले ऐसी कोई फिल्म देखी थी। लोगों को इस फिल्म को समझने में समय लगा।"

सलमान- आमिर, किसी ने नहीं किया प्रमोशन

डायरेक्टर ने आगे कहा, "फिल्म से रिलेटेड कोई एक्टिविटी नहीं की गई थी। मीडिया में भी कोई बातचीत नहीं थी। सलमान और आमिर दोनों उस वक्त शहर से बाहर थे। इस वजह से वे दोनों फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाए। फिल्म की पब्लिसिटी के लिए जो कुछ करना था वो हो नहीं सका। इस वजह से डिस्ट्रीब्यूटर्स भी काफी गुस्से में थे।"

अंदाज अपना अपना का रीमेक बनाना बेकार है

वहीं फिल्म के रीमेक की अफवाहों पर डायरेक्टर ने कहा, "रीमेक को लेकर कोई गुंजाइश नहीं है। फिल्म को देखो तो आज भी फ्रेश लगती है। इस एवरग्रीन फिल्म का रीमेक बनाने वाला डूब जाएगा क्योंकि ऐसी फिल्म को फिर से बना पाना संभव नहीं है।"

रवीना टंडन ने शेयर किया था मजेदार वाकया

रवीना टंडन ने इस फिल्म पर बात करते हुए एक मजेदार वाकया शेयर किया था। उन्होंने बताया कि अंदाज अपना अपना के दौरान ना सलमान- आमिर में बात होती थी.. ना रवीना- करिश्मा में.. ना रवीना, आमिर में, ना सलमान, करिश्मा में.. कुल मिलाकर चारों एक दूसरे से बात नहीं करते थे।

एक बार शूटिंग के दौरान निर्देशक ने करिश्मा- रवीना को क्लाईमैक्स सीन के दौरान एक पोल से बांधकर छोड़ दिया था। फिर धीरे धीरे कर पूरी टीम वहां से बाहर निकल गई। आखिरकार हार कर दोनों एक्ट्रेसस को एक दूसरे से बात करनी पड़ी थी।

Read more about: salman khan aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X