चैनल पर न्यूज पढेंगे अमिताभ
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म 'रण' में मीडियाकर्मी की भूमिका कर रहे हैं। गुरुवार रात वह एक टेलीविजन चैनल पर साल भर की खबरों का लेखा-जोखा पढ़कर सुनाएंगे।
इस दौरान मौजूद रहीं तलवार के मुताबिक "ये वैश्विक राजनीति से संबद्ध घटनाएं थीं। बच्चन ने इनके लिए टेलीविजन पर जगह पाई है यद्यपि वह अपने जीवन में भी समाचारों का विश्लेषण करते रहे हैं। यह बहुत अद्भुत अनुभव था।"
गुरुवार की रात अमिताभ 2009 के छह वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करते नजर आएंगे। वह एक घंटे के कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय राजनीति, आतंकवाद, क्रिकेट, स्वाइन फ्लू, मंदी और ओबामा पर चर्चा करेंगे।
निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रण' के 29 जनवरी को प्रदर्शित होने से पहले यह कार्यक्रम अमिताभ की मीडिया संबंधी कई गतिविधियों में से एक होगा। अमिताभ अपनी आगामी फिल्म 'रण' का प्रचार अपने नाम पर नहीं बल्कि फिल्म के किरदार के नाम पर ही करना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications