Vaginoplasty के बाद अभी ठीक से चल भी नहीं पा रही थी अनाया बांगर कि मिल गई ये Bad News, बोलीं- रेप, दहेज, शोषण

Anaya Banger On Transgender Amendment Bill 2026: लड़के से लड़की बनी अनाया बांगर इन दिनों अपनी सर्जरी के अप्डेट्स को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनीं हुई थीं, लेकिन जैसे ही गुरुवार को ट्रांस अमेंडमेंट बिल 2026 आया तभी से इस बिल पर उनका रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, तमाम दूसरे ट्रांसजेडर्स की तरह अनाया ने भी बिल का कड़ा विरोध किया है।

Anaya Banger

Transgender Amendment Bill 2026 के विरोध में अनाया

जैसे ही 25 मार्च को Transgender Persons (Protection of Rights) Amendment Bill, 2026 राज्यसभा से पास हुआ इस बिल में मेडिकल जटिलताओं को लेकर देश भर में ट्रांसजेंडर्स के अधिकारों को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई। इसी को लेकर मशहूर ट्रांसजेंडर अनाया बांगर ने विरोध करते हुए कहा, "सेल्फ आइडेंटिफिकेशन के हटने से मुझे काफी धक्का लगा है। हमारे लोगों के लिए ये सिर्फ एक पॉलिसी में बदलाव नहीं है.. ये हमारी पहचान, हमारी एक्जिस्टेंस और डिगनिटी पर बड़ा सवाल है।"

सिस्टम को लोगों को सपोर्ट करना चाहिए

अनाया आगे कहती हैं, "जब ऐसा सवाल होता है जब लगता है कि जैसे पूरे समुदाय को ही गलत समझा जा रहा है या गलत तरह से ट्रीट किया जा रहा है। आइडेंटीटी बेहद ही पर्सनल चीज है, और सिस्टम को लोगों को सपोर्ट करना चाहिए ना कि उन्हें ऐसा महसूस कराना चाहिए कि लोगों द्वारा अपनाए जाने के लिए उन्हें अपने एक्जिस्टेंस को प्रूफ करने की जरूरत है।"

NALSA को बताया टर्निंग प्वाइंट

अनाया ने अपने रिएक्शन में नालसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 2014 के नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया (NALSA) का फैसला ट्रांस समुदाय के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस फैसले ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को तीसरे लिंग के रूप में मान्यता दी और आत्म-पहचान के अधिकार को स्वीकार किया।

अनाया ने कहा, "मुझे सबसे ज़्यादा चिंता इस बात की है कि कहीं हम पीछे की ओर न चले जाएं... NALSA का फैसला हमारे गरिमा के साथ अस्तित्व के मूल अधिकार की मान्यता था। हममें से कई लोगों के लिए, यह पहली बार था जब व्यवस्था ने हमें देखा, सुना और हमें बिना किसी बाहरी प्रमाण के अपनी असली पहचान के साथ जीने की जगह दी। अगर पहचान ऐसी चीज़ बन जाती है जिसे सत्यापित करना ज़रूरी हो... तो यह एक व्यक्तिगत सत्य से हटकर एक शर्तों पर आधारित चीज़ बन जाती है, और इससे वही गरिमा छिन सकती है जिसे कानून ने कभी सुरक्षित करने की कोशिश की थी।"

रेप, घरेलू हिंसा और दहेद के लॉ का गलत इस्तेमाल

इसके साथ ही अनाया ने अपना स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, "खुद को ट्रांसजेंडकर बताकर फायदा उठाने वाले लोगों के झूठे केस के बचाव के लिए इस तरह की गेटकीपिंग। लोग असल में रेप लॉ, दहेज लॉ, घरेलू हिंसा लॉ का गलत तरीके से इस्टेमाल कर रहे हैं लेकिन क्या हम इन झूठे केस के विक्टिम लोगों को बचाने के लिए लॉ में कोई बदलाव कर रहे हैं? कोई नहीं कर रहा है।"

अनाया की वजाइनोप्लास्टी सर्जरी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अनाया ने हाल ही में थाइलैंड में अपनी जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी (वजाइनोप्लास्टी) सफल होने की जानकारी दी है। इससे जुड़े वीडियो और हेल्थ अप्डेट अनाया ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X