करियर के लिए परेशान Anaya Bangar ने काम मांगने का चुना अनोखा तरीका, 16 श्रृंगार कर की ये Request

Anaya Bangar Viral Video: संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर अब लड़की बन चुके हैं। आर्यन अब अनाया के नाम से अपनी पहचान बना चुके हैं। अनाया बांगर अब भले ही क्रिकेट के मैदान पर नजर ना आती हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। बता दें कि अनाया बांगर आए दिनों अपने सोशल मीडिया पेज पर कुछ ना कुछ ऐसा शेयर करती हैं जिसे देखकर लोग तो बस अनाया की तारीफ में ही लग जाते हैं। कभी अनाया देसी कपड़ों में नजर आती हैं तो कभी अनाया हाथों में मेहंदी लगवाती दिखती हैं।
साज श्रृंगार करके तैयार हुईं अनाया
बता दें कि अनाया बांगर ने बीते दिन हरियाली तीज के मौके पर अपने हाथों में मेहंदी लगवाई थी। हाथों में मेहंदी लगवाकर वह काफी खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि यह उनका बहुत ही स्पेशल मोमेंट है जिसे वह कभी भी नहीं भूल सकतीं। वहीं इस वीडियो के बाद अनाया ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनाया बांगर खूब साज श्रृंगार करी हुई नजर आ रही हैं। होंठों पर लिपिस्टिक, आंखों में काजल, गालों पर ब्लश के साथ ही उन्होंने हैवी इयररिंग भी कैरी किए हैं। वीडियो में अनाया की अदाएं देख लोग तो उनपर मर मिटे हैं।
अनाया ने की ये रिक्वेस्ट
इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही अनाया बांगर कैप्शन में लिखती हैं- मैं साड़ी पहनने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हैं। इसके बाद अनाया लिखती हैं- कोई भारतीय कपड़ों का ब्रांड है जो मेरे साथ कोलैब करना चाहता है ? अनाया भारतीय ब्रांड से पूछ रही हैं कि क्या कोई है जो उनके साथ कोलैब करेगा। आपको बता दें जेंडर सर्जरी करवाने के बाद अनाया क्रिकेट में अपने कदम नहीं जमा पा रही हैं। इसीलिए वह अपना करियर किसी और दिशा में बनाने का सोच रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











