वजाइनोप्लास्टी के बाद अनाया बांगर की हालत हुई खस्ता, बेटी का हाल देख पिघला पिता का दिल, मिलने पहुंचे अस्पताल
अनाया बांगर को कौन नहीं जानता। भारतीय पूर्व क्रिकेटर और कमंटेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर ने कुछ समय पहले ही हार्मोन सर्जरी करवाकर लड़के से लड़की बने। अनाया बांगर को इस दौरान काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा, लेकिन फिर भी वह एक के बाद एक सर्जरी करवाती रहीं और अब उन्होंने पूरी तरह से औरत बनने के लिए एक और सर्जरी करवा ली है जिसका नाम है वजाइनोप्लास्टी।

बेटी से मिलने पहुंचे संजय बांगर
इस सर्जरी के बाद अनाया बांगर ने अपने कई वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट किए जिसमें देखा जा सकता है कि अनाया चलने में भी असर्मथ हो रही हैं। अनाया को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें उठाने-बैठाने और फ्रेश करवाने के लिए नर्स बार-बार चक्कर लगा रही हैं। वहीं बेटी की ऐसी स्थिति देख अब पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर बेटी से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।
पहली बार अनाय के साथ खड़े दिखे संजय बांगर
अनाया बांगर ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि अनाया बांगर के साथ उनके पिता खड़े नजर आ रहे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब दोनों ने एक साथ कोई तस्वीर साथ में खिंचवाई हो। जब से अनाया ने जेंडर चेंज करवाया है तब से ही संजय बांगर ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब वह खुद अपनी बेटी को सपोर्ट करने के लिए आए हैं।
अनाया बांगर ने शेयर कीं अपनी फीलिंग्स
इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही वह लिखती हैं- यह सफर आसान नहीं था, मेरे लिए ही नहीं मेरे परिवार के लिए भी। मुझे समझना, अपनाना और मेरे साथ खड़े होने में समय लगा। यह सब रातों रात नहीं हुआ, लेकिन आज जब आप यहां मेरे साथ खड़े हैं इससे मेरा दिल भर गया है। पिता का साथ पाना मेरे लिए काफी बड़ी बात है। आगे बढ़ने में और नए रिश्ते को अपनाने में समय लगा। यह सर्जरी मेरे लिए एक बहुत ही बड़ा कदम थी। बता दें कि अनाया बांगर का यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











