Ananya Pandey के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट? फिर शुरु हुई अफेयर की चर्चा!

Ananya Pandey Rumoured Boyfriend- अनन्या पांडे के रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर इशारा दिया है कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है। दरअसल अनन्या पांडे की डेब्यू वेब सीरीज कॉल में बे इस वक्त खबरों में है।
सीरीज ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। प्राइम वीडियो रिलीज इस सीरीज के प्रीमियर पर कई सितारे आए थे। लेकिन अब अनन्या पांडे के कथिप बॉयफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट के द्वारा वो अनन्या पांडे को कॉल मी बे के लिए बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।
वॉकर ब्लैंको को लेकर अक्सर बात होती है और कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। एक स्टोरी को साझा करते हुए उन्होने कॉल में बे का पोस्टर साझा किया था और लिखा थे, Heyy Bae. इसके बाद से ये वायरल है।
कहा जाता है कि वॉकर संयुक्त राज्य अमेरिका के रहने वाले हैं। इन दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा अनंत राधिका की शादी में शुरु हुई थी। अंबानी बारात के बारात के दौरान दोनों टाइम स्पेंड करते देखा गया था। कहा जा रहा था कि इनके बीच कुछ चो चल रहा है।
आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप
अनन्या पांडे कुछ समय तक अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ थीँ। हालांकि उनके ब्रेकअप की खबरों ने लोगों को चौंका दिया था। दोनों को अक्सर स्पॉट किया जाता था। हालांकि ये दोनों क्यों अलग हुए इसको लेकर किसी तरह खुलासा नहीं हुआ था। अनन्या पांडे फिलहाल अपने काम को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं। वॉकर ब्लैंको को लेकर वो किसी तरह का आधिकारिक ऐलान कब करती हैं ये तो वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications












