Bollywood Highlights- अनन्या पांडे ने रैंप पर ढाया कहर, कंफर्म हो गई अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी?

bollywood live updates

Bollywood Highlights- दिन की शुरुआत के साथ फिर से बॉलीवुड की चटपटी और मजेदार खबरों के लिए हम फिर से हाजिर हो चुके हैं। आज सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री अनन्या पांडे की जिन्होने लैक्मे फैशन वीक पर कहर ढा दिया है।

उनका रैंप वाक वाला वीडियो वायरल होकर बवाल काट रहा है। शॉर्ट्स पहनकर हुस्न की बिजली गिरातीं अनन्या पांडे को जिसने भी देखा वो हैरान है। वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस लगातार पोस्ट कर रहे हैं।

इसके अलावा बात करें अनुष्का शर्मा और उनकी प्रेगनेंसी की तो होटल से वायरल हुए एक वीडियो ने इस पर मुहर लगा दी है? इस दौरान आप देख सकते हैं कि अनुष्का बार बार अपने बेबी बंप पर हाथ लगा रही है और किसी से कुछ कहती हुई दिख रही हैं।

विराट कोहली को भी अनुष्का का खास ख्याल रखते हुए देखा जा सकता है। फैंस एक्साइटेड हैं और इंतजार कर रहे हैं कि दोनों इस बात का आधिकारिक ऐलान कब करेंगे।

इसी तरह की तमाम बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की खबरों के लिए आप दिन भर जुड़े रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Oct 16, 2023 8:43 PM

    द बकिंघम मर्डर्स को बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 में स्टैंडिंग ओवेशन मिला

    बकिंघम मर्डर्स को प्रतिष्ठित बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 के लिए आधिकारिक चयन के रूप में घोषित किया गया था। जैसे ही फिल्म को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया गया, इसने स्टैंडिंग ओवेशन प्राप्त करके अपनी अमिट छाप छोड़ी। फिल्म फेस्टिवल में डायरेक्टर हंसल मेहता भी मौजूद थे।

  • Oct 16, 2023 8:42 PM

    रिया चक्रवर्ती के लिए वाशु जैन संदेश

    एमटीवी रोडीज़ कर्म या कांड जीतने के बाद वाशु जैन ने अपने गैंग लीडर के लिए एक हार्दिक संदेश लिखा। "इस खूबसूरत यात्रा में मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद रिया मैम, मैंने आपसे कहा था कि मैं यहां जीतने के लिए हूं और हम यहां हैं, मुझे इतना प्यार देने के लिए tysm, सबसे प्यारी गैंग लीडर, और इसे सबसे बड़ी वापसी कहा जाता है! लव यू!" इसे रीपोस्ट करते हुए रिया ने लिखा, ''राइट बैक अच्या।''

  • Oct 16, 2023 6:03 PM

    बंदूक की नोक पर फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस के साथ हुई लूट-पाट, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

    Nikita Rawal robbed: आए दिन लुट-पाट, चोरी और रेप जैसी कई खबरें सामने आती रहती हैं। आम इंसान से लेकर फेमस सेलेब्स तक के साथ ये सब घटनाएं होती रहती हैं। हाल ही में खबर आई है कि फिल्म इंडस्टी की मशहूर एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ बंदूक की नोक पर लूट-पाट हुई है। जिसकी वजह से वह काफी परेशान हैं।

    बंदूक की नोक पर फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस के साथ हुई लूट-पाट, पुलिस से लगाई मदद की गुहार
  • Oct 16, 2023 5:36 PM

    देश के बिगड़ते हालातों को देख इस एक्टर ने उठा ली बंदूक, कहा- 'उन्होंने हमारे दोस्तों को मारा, अब मैं...'

    Israel Palestine War: निर्माता-अभिनेता लियोर रेज़ के बाद, हिट वेब सीरीज 'फौदा' का एक और एक्टर हमास के खिलाफ लड़ने के लिए इजरायली सेना में शामिल हो गया। एक्टर इदान अमेदी, जो 'फौदा' में सागी तज़ूर के रूप में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं, अपने देश की रक्षा के लिए इजरायली रक्षा बलों में शामिल हो गए हैं।

    देश के बिगड़ते हालातों को देख इस एक्टर ने उठा ली बंदूक, कहा- 'उन्होंने हमारे दोस्तों को मारा, अब मैं...'
  • Oct 16, 2023 4:58 PM

    ईशा देओल ने मां Hema Malini के बर्थडे पर साझा की खूबसूरत फोटोज, लिखा प्यारा नोट

    Hema Malini Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी का आज जन्मदिन है। आज हेमा अपना 75 वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी हेमा मालिनी को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच हेमा की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने भी खास अंदाज में मां को शुभकामनाएं दी हैं।

  • Oct 16, 2023 4:23 PM

    प्रमुख ईरानी निर्देशक दारिउश मेहरजुई और उनकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या

    ईरान के सबसे प्रमुख फिल्म निर्माता दारियुश मेहरजुई और उनकी पत्नी की उनके घर में चाकू से गोदकर हत्‍या कर दी। बीबीसी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी अधिकारियों का कहना है कि शनिवार शाम को 83 वर्षीय फिल्म निर्माता दारियुश मेहरजुई और उनकी पत्नी वाहिदेह मोहम्मदीफर को राजधानी तेहरान के पास उनके घर में चाकू से घायल अवस्था में पाया गया था।

  • Oct 16, 2023 3:25 PM

    नहीं रही 26 साल की ये बला सी खूबसूरत हसीना... मिस वर्ल्ड बनने की थी दावेदार

    Sherika De Armas Died: पूर्व मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट शेरिका डी अरमास का निधन हो गया है। बला सी खूबसूरत शेरिका की ब्यूटी की दीवानगी दुनिया भर में देखने को मिलती थी। उन्होंने साल 2015 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में उरुग्वे को रिप्रेजेंट किया था। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक शेरिका डी अरमास सर्वाइकल कैंसर से जंग हार गई और 26 साल की उम्र में 13 अक्टूबर को उनका निधन हो गया। डी रिपोर्ट के अनुसार बताया दा रहा है कि अरमास का कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी ट्रीटमेंट भी हुआ था।

  • Oct 16, 2023 3:09 PM

    रुबीना ने बिना कपड़ों के दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप

    प्रेग्नेंट रुबीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। रुबीना के बड़े से बेबी बंप को देखकर जहां जुड़वा बच्चों के कोख में होने का फैंस अंदेसा जता रहे हैं तो वहीं अब एक्ट्रेस ने पहली बार बिना कपड़ों को अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। रुबीना का ये डेयरिंग अंदाज हर किसी को तो पसंद नहीं आ रहा लेकिन उनके फैंस उनकी ये तस्वीरें खूब शेयर कर रहे हैं। वहीं काफी सारे सोशल मीडिया यूजर्स रूबीना की इन तस्वीरों के कारण उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

  • Oct 16, 2023 1:39 PM

    Tiger 3 Trailer- टाइगर के सामने दीवार बनकर खड़े इमरान हाशमी, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

    सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बार फिल्म लोगों को कई तगड़े सरप्राइज देने वाली है। फिल्म की कहानी जो कि परिवार और देश पर आधारित है.. वो काफी सोचने पर मजबूर करने वाली है। कैटरीना कैफ जोया किरदार में फिर शानदार दिख रही हैं। हालांकि एक सबसे बड़ा झटका इस फिल्म का विलेन है जिसको ट्रेलर के आखिरी में दिखाया गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं इमरान हाशमी की जो कि अपने दमदार लुक के साथ टाइगर से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Oct 16, 2023 12:49 PM

    समंदर से सीप बटोकर उर्फी ने बनाई ब्रा, नए लुक के काटी तबाही

    फैशन इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद फैंस की दिल उछालने के लिए नए कपड़े तैयार कर सामने आ गई हैं। उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें और वीडियो शेयर की है जो की सेकेंडो में आग लगा चुकी है और अब हर किसी फैन की स्क्रीन तक पहुंच चुकी हैं। इस बार उर्फी ने समंदर से सीप बटोकर अपना नया लुक तैयार किया है। उर्फी ने सीप पर गुलाबी रंग कर उसकी ब्रा तैयार की है। इसके साथ ही समंदर में ही मिलने वाले सफेद मोतियों की लंबी माला तैयार की है जिसमें सीप का पेडेंट तैयार किया है। हसीना ने सफेद अंडरवियर के साथ अपने इस लुक को पूरा किया है।

  • Oct 16, 2023 11:56 AM

    भारत-पाक मैच के दौरान उर्वशी रौतेला का मोबाइल हुआ गुम, सोशल मीडिया पर मांगी मदद

    अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, जो 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' के लिए जानी जाती हैं और अब से पहले तेलुगू फिल्म 'एजेंट' में नजर आई थीं, ने हाल ही में हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान अपना मोबाइल फोन खो दिया। आईसीसी विश्‍व कप मैच शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित किया गया था। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया कि उन्‍होंने स्टेडियम में अपना "24 कैरेट असली सोने का आईफोन" खो दिया है। मैच शनिवार को समाप्त हुआ और टीम इंडिया ने अपने पड़ोसी मुल्‍क को आसानी से हरा दिया, लेकिन अभिनेत्री ने मैच के कई घंटे परेशानी में बिताए। उन्‍होंने रविवार को दोपहर 1 बजे पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।

  • Oct 16, 2023 11:38 AM

    मिशन रानीगंज ने कमा लिए 112 करोड़

    अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज जो कुछ खास नहीं रही है वो चर्चा में है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 112 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। खुद अक्षय कुमार ने इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

  • Oct 16, 2023 10:59 AM

    Apne 2 इसलिए हो रही है पोस्टपोन?

    दो फिल्मों फ्लॉप हो जाने के बाद देओल परिवार किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है। अपने 2 इसलिए पोस्टपोन हो रही है क्योंकि मेकर्स को कोई अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही है। हाल ही में बॉबी देओल एक फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे और एएनआई से बात करते हुए बॉबी ने कहा था कि 'अपने 2' जरूर बन रही है।

  • Oct 16, 2023 10:22 AM

    'कुछ कुछ होता है' जैसी लव स्टोरी करना चाहते हैं शाहरुख खान?

    किंग खान ने कहा, "इस फिल्म का हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मुकाम है हमारी जिंदगी में, हमारे दिलो में। आप लोग थोड़ा बहुत समझते हो, पूरा नहीं समझोगे.. क्योंकि कुछ-कुछ होता है।" उन्होंने आगे कहा, उन्होंने आगे कहा, "अब पता नहीं लव स्टोरी करूं या नहीं करूं.." इस पर लोगों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी.. तो शाहरुख ने हंसते हुए कहा, "जवान बच्चों को करने दो यार.."

  • Oct 16, 2023 9:49 AM

    Bigg Boss 17- घर में जाते ही तहलका भाई और अभिषेक कुमार के बीच हुई हाथापाई

    तहलका प्रैंक और अभिषेक कुमार बिग बॉस के घर के अंदर जाते ही भिड़ गए हैं। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह से अभिषेक कुमार और तहलका प्रैंक एक दूसरे के मुंह पर आकर बात कर रहे हैं और जोरों से आवाज आ रही है।

  • Oct 16, 2023 9:06 AM

    जेल में मजनूं बना महाठग सुकेश चंद्रशेखर

    सुकेश चंद्रशेखर जैकलीन के लिए इस नवरात्र व्रत रखने जा रहा है। बेबी, जैसा कि कल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। मैं आपके जीवन में पहली बार तुम्हारी खुशी के लिए और हमारे आसपास से नकारात्मकता को दूर करने के लिए पूरे नवरात्र व्रत रखने जा रहा हूं। महाठग ने भी कहा कि इस नवरात्रि के नौवें दिन वैष्णो देवी मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर में दोनों के लिए एक खास 'पूजा' भी वो रखने वाला है।

  • Oct 16, 2023 8:22 AM

    अनन्या पांडे के लुक्स ने उड़ाए होश

    अनन्या पांडे के रैंप वाक का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस दौरान उनके लुक्स को लेकर चर्चा है। रैंप वाक से पहले अनन्या किस अंदाज में दिखीं थीं उसका वीडियो भी सामने आकर छा गया है।

  • Oct 16, 2023 8:01 AM

    अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी पर लगी मुहर?

    मैच के बाद एक वीडियो सीधे होटल से वायरल हो रहा है जहां पर अनुष्का शर्मा को अपने बेबी बंप पर हाथ रखते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद फैंस का मानना है कि वो फिर से प्रेग्नेंट हैं। हालांकि आधिकािरिक ऐलान अभी भी नहीं हुआ है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X