..................... Ananya Pandey ने पहन ली ऐसी ड्रेस, लोग कर रहे हैं ट्रोल Ananya Pandey wore such a dress, people are trolling, Video viral! - Hindi Filmibeat

Ananya Pandey ने पहन ली ऐसी ड्रेस, लोग कर रहे हैं ट्रोल, बोले- ये लोग फैशन के नाम पर..

ananya pandey

Ananya Pandey को लेकर मशहूर है कि अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपने दमदार लुक्स के साथ एंट्री मारती हैं और कई बार उनको काफी पसंद किया जाता है। हालांकि अनन्या पांडे ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहती हैं और उनको ट्रोल करने के लिए लोग किसी भी तरह का मौका नहीं छोड़ते हैं। इस वक्त अनन्या पांडे का लुक तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर फैंस बेहद फनी कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल अनन्या पांडे के फैंस इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन यूजर्स को ये इतना कूल नहीं लगा है।

यही कारण है कि अनन्या पांडे को लेकर काफी बुरा भला कह रहे हैँ। बेहद यूनीक और स्टाइलिश ड्रेस में अनन्या पांडे शानदार लग रहीं थीं और बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। इस लुक पर कई लोग अपनी अलग राय रख रहे हैं।

एक यूजर ने अनन्या को लेकर कहा कि, ''ठीक से कपड़े भी नहीं पहनना आता।'' एक ने लिखा, ''हमारी पीढ़ी की सबसे खराब अभिनेत्री।'' जबकि एक ने लिखा, ''कृपया उसे ट्रोल न करें, वह बहुत मासूम है।''

एक ने लिखा है, फैशन के नाम पर कुछ भी पहले लेते हैं या लोग...। हालांकि उनके फैंस तारीफ भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''ये बहुत क्यूट है।'' जबकि एक ने लिखा था, ''बहुत ही सुंदर लग रही हो।''

हालांकि अनन्या पांडे की तरफ से किसी भी कमेंट्स को लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। वर्कफ्रंट पर एक्ट्रेस कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और वो उम्मीद कर रहीं हैं एक बड़ी हिट उनको मिले। आखिरी बार उनको विजय देवरकोंडा के साथ लाइगर में देखा गया था और फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।

Read more about: ananya pandey hot bold pictures
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X