चंकी पांडे के Birthday पर अनन्या पांडे ने ऐसे किया विश- Cute तस्वीरों के साथ लिखा ये पोस्ट
चंकी पांडे आज अपनी जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनके फैंस जन्मदिन की ढरों बधाईयां दे रहे हैं। इस मौके पर उनकी बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी उनको खास तरीके से मुबारकबाद दी है। बता दें कि अनन्या पांडे ने अपने बचपन की कुछ खास तस्वीरें साझा करते हुए पापा को हैप्पी बर्थडे बोला है। अनन्या पांडे बचपन की 3 तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि.. 'मैं इस जिंदगी से सिर्फ आपकी वजह से प्यार करती हूं, जन्मदिन की बधाई पापा, मुझे हमेंशा खुश रखने और हंसाने के लिए शुक्रिया।'
अनन्या पांडे का ये पोस्ट सामने आते ही लगातार वायरल हो रहा है और लोग अनन्या के पोस्ट पर कमेंट भी कर रहे हैं। अनन्या पांडे ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की थी और इस मौके पर हर पिता की तरह चंकी पांडे भी काफी खुश थे।

उन्होने कहा था कि उन्होने सोचा भी नहीं था कि उनकी बेटी का डेब्यू धर्मा प्रोडक्शन से होगा। चंकी पांडे को सभी काफी ज्यादा प्यार करते है।
चंकी पांडे ने कई शानदार रोल निभाए है जिनमें से आखिरी पास्ता काफी ज्यादा फेमस हैं। गौरतलब है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी चंकी पांडे को विश करते हुए एक वीडियो डाला है जिसमें लिखा है.. हैप्पी बर्थडे आखिरी पास्ता। फिलहाल आप देखिए अनन्या पांडे का ये ट्वीट...


Click it and Unblock the Notifications











