रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय 'कपूर' के नाम की टी-शर्ट पहनकर निकली अनन्या पांडे, वीडियो हुआ वायरल

Ananya Pandey: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अनन्या का नाम बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ रहा है, दोनों कई बार साथ में भी देखे गए हैं। इसी बीच अनन्या का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह एयरपोर्ट पर पिंक कलर के कपड़े पहने नजर आ रही हैं। इन कपड़ो की खास बात ये है कि इसकी टी-शर्ट पर 'कपूर' नाम लिखा है।
अनन्या ने पहनी आदित्य के नाम की टी-शर्ट-
दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक कलर के कपड़े कैरी किए थे। इस ऑउटफिट में अनन्या बेहद खूबसूरत लग रही थी।
इस कपड़ो की खास बात ये है कि इस दौरान अनन्या ने टॉप पहना था, उस टॉप पर एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड का नाम 'कपूर' का लिखा था। जिसकी वजह से अनन्या का ये आउटफिट चर्चा में आ गया है।
सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई सारी यूर्जस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। कोई एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहा है तो कोई अनन्या के इस अंदाज को पसंद भी कर रहा है।
जाहिर है कि ये पहली बार नहीं है जब अनन्या पांडे ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के लिए कुछ किया हो। हाल ही में अनन्या को मुंबई में स्पॉट किया गया था। इस दौरान अभिनेत्री जिस टीशर्ट को पहने दिखाई दीं उसे लोग आदित्य का मान रहे हैं।
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का रिश्ता-
बी-टाउन की खूबसूरत अदाकारा अनन्या पांडे प्रोफेशनल फ्रंट से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अनन्या और आदित्य पिछले काफी वक्त से रिश्ते में हैं। दोनों के साथ में कई वीडियो और फोटोज सामने आ चुके हैं परंतु खुद दोनों में से किसी ने रिश्ते पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।
अनन्या के काम को लेकर बात करें तो, आयुष्मान खुराना के साथ हिट फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' करने के बाद अपनी आगामी फिल्म 'खो गए हम कहां' की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में वह सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। मूवी अगले साल रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
