Ananya Pandey- कजिन अलाना पांडे की मेंहदी सेरेमनी में कहर ढाती नजर आईं अनन्या, वायरल हुईं तस्वीरें!

अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जी हां, उनकी शादी को लेकर चर्चा है और आज उनकी मेंहदी सेरेमनी है। इस मौके पर कई सितारे लगातार सामने आ रहे हैं और उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अलाना अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड आइवर मैक्रे के साथ जल्द ही शादी रचाएंगी। इस वक्त अभिनेत्री अनन्या पांडे का लुक बेहद तेजी से वायरल हो रहा है और इस दौरान वो मेंहदी सेरेमनी पर पहुंची थीं।
इस वीडियो को Varinder Chawla के इंस्टा पेज पर अपलोड किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा, ''सोहेल खान के घर में अलाना की मेहंदी की रस्म के लिए दुल्हन की खूबसूरत बहन और चाची, अनन्या पांडे और भावना पांडे।''
इसके बाद से ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि अनन्या ने इस दौरान जो ड्रेस पहनी है वो बेहद कमाल की है और वो काफी हॉट भी लग रही हैं। इसके अलावा भी कुछ तस्वीरें अलाना की वायरल हो रही हैं जिनमें वो अपनी मां संग खूबसूरत पोज देती नजर आ रही हैं।
हालांकि अनन्या पांडे के पहुंचने के बाद वो लाइमलाइट में है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि अनन्या पांडे इस वक्त अपनी कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और कहा जा रहा है कि वो इस साल कुछ अलग करती हुईं नजर आने वाली हैं।
हालांकि उनको आखिरी बार विजय देवरकोंडा के साथ लाइगर में देखा गया था लेकिन फिल्म बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। फिलहाल वो अपनी कजिन की शादी को लेकर बिजी हैं और लगातार इसकी तैयारी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











