बिकिनी में दिख रही एक्ट्रेस ने दी बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फ्लॉप फिल्म, सगे भाई ने पहली मूवी से ही काटा रौला

Ananya Pandey Bikini: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए काफी मशहूर हैं। अनन्या पांडे उन खुशकिस्मत लोगों में शुमार हैं जो पैदा ही मुंह में सोने का चम्मच लेकर होते हैं। हालांकि खुद की एक अलग पहचान बनाने में अनन्या को अभी और मेहनत करनी पड़ सकती है। खैर, इन दिनों अनन्या पांडे अपने शानदार वेकेशन मोड को लेकर सुर्खियों में हैं।
अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया को लग्जरी वेकेशन की तस्वीरों से अप्डेट किया है। अनन्या के ये तस्वीरें शेयर करते ही काफी तेजी से वायरल हो गई हैं। तस्वीरों में अनन्या पांडे ने अपना बिकिनी अवतार और खूबसूरत नजारे फैंस के साथ शेयर किए हैं। तस्वीरों में अनन्या का बिकिनी रूप उनके फैंस के दिलों को घायल करता दिखाई दे रहा है।
अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मैं पूरी तरह हैरान हूं! समुद्री कछुओं के साथ तैरना, डॉल्फिन को नजदीक से देखना, खूबसूरत सूर्यास्त का नजारा लेना, पायजामा पहनकर ईगल रे मछलियों को पानी में तैरते देखना, पेड़ों के ऊपर बने रेस्टोरेंट में लजीज खाने का स्वाद लेना, मसाज का आनंद उठाना और पिलाटेस करना, ये सब किसी सपने से कम नहीं लग रहा। कोई मुझे चुटकी काटकर बताए कि ये सच है!"
बता दें कि अनन्या पांडे ने दर्जन भर से ज्यादा फिल्मों में काम किया है लेकिन किसी भी फिल्म में उनकी एक्टिंग दर्शकों को बहुद ज्यादा पसंद नहीं आई है। वहीं दूसरी ओर उनके सगे भाई आहान पांडे ने अपनी डेय्बू फिल्म 'सैयारा' से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही लक्ष्य लालवानी के साथ फिल्म 'चांद मेरा दिल' में नजर आएंगी। यह एक लव स्टोरी फिल्म है, जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। साथ ही, वह कार्तिक के साथ 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











