'नशे में है क्या..' अनन्या पांडे ने कभी किया बेतहाशा डांस, कभी निक को मारा धक्का, बुरी तरह ट्रोल!

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की बारात कितनी धूम धाम से उठी है ये बात सभी जानते हैं। ऐसे में दूल्हे राजा अनंत की बारात का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर सभी चौंक गए हैं। इस बीच अनन्या पांडे काफी बेतहाशा नाचते हुए दिख रही हैं।
इसको लेकर भी उनको काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अनन्या पांडे भयंकर नशे में हैं? ये मामला यहीं नहीं रुका, वो फिर से इसलिए ट्रोल हुईं क्योंकि बारात के दौरान अनन्या पांडे ने प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को धक्का मारा है और इसके बाद निक का रिएक्शन सबकुछ बयान कर रहा है।
वीडियो में आप देखेंगे कि प्रियंका चोपड़ा डांस कर रहा है और निक उनके बगल में हैँ। इस दौरान अनन्या पांडे जो निक के पीछे थी, आना था और प्रियंका के साथ डांस करना था। इसलिए अनन्या ने हाथ से निक को धक्का मारा और आगे बढ़ गईं।
हालांकि ये हरकत निक को पसंद नहीं आई है। इसके अलावा एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो हार्दिक पांड्या के साथ अजीबो गरीब तरीके से नाच रही हैं। इन सारे वीडियोज को लेकर लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
अनन्या पांडे को ट्रोल करते हुए एक ने लिखा है, ''नशे में है वो।'' एक ने लिखा, ''इसको आज क्या हुआ है।'' निक को लेकर एक ने लिखा, ''जीजू के साथ ऐसा व्यवहार।'' एक ने लिखा, ''भाई यह दुस्साहस तो बहुत ही व्यवहारहीन है, हाहाहा।'' एक ने लिखा, ''अनन्या पूरी तरह से नशे में है, मुझे लगता है कि आपको स्टेज पर उसका वह वीडियो देखना चाहिए। वह बहुत बेतहाशा नाच रही है। यह बहुत अटपटा है।'' ऐसे लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..
What the hell Ananya!? This is peak ambani wedding moment for me ✋😭
byu/ekdumsaras inBollyBlindsNGossip


Click it and Unblock the Notifications