Ananya Pandey- मुंबई की सड़कों में बेधड़क घूमती नजर आईं एक्ट्रेस, लोग बोले- 'इतनी बड़ी स्टार नहीं है'

मुंबई से बाहर रहने वाले लोगों के लिए फिल्म स्टार्स को देखना एक बहुत बड़ी बात मानी जाती है लेकिन कई बार मुंबई की गलियों में आपको ऐसे ऐसे सितारे देखने को मिल जाएंगे कि आपको यकीन नहीं होगा। इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,
जिसमें अनन्या पांडे भी कुछ उसी अंदाज में मुंबई की सड़कों पर टहलती नजर आ रहीं हैं। बता दें कि अनन्या पांडे एक्सर मुंबई में कई जगह निकल जाती हैं और उनको इसके पहले भी स्ट्रीट फूड खाते हुए स्पॉट किया गया है। इस वीडियो की बात करें तो किसी ने अनन्या पांडे को कार के अंदर से शूट किया है।
अनन्या पांडे ने इस दौरान पर्पल कलर की जैकेट पहनी है और सड़क पर टहलतीं नजर आ रहीं हैं। वो थोड़ा आगे बढ़ती हैं जहां पर बस खड़ी होती है, वहां जाकर वो भी रुक जाती हैं और पीछे मुड़कर देखने लगती हैं।
इस वीडियो को वायरल भयनी ने साझा किया है और लिखा है, ''स्पॉटेड! अनन्या पांडे लापरवाही से मुंबई की सड़कों पर टहल रही हैं। हम यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि वह आगे क्या कर रही है।'' जैसे ही ये सामने आया लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और मजाक भी करते नजर आ रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''बाप रे कोटि कोटि धान्यवाद आपके अपने हमें ये बताया कि अनन्या पांडे दिख गई.. खुशी हुई के वो जिंदा है या सही सलामत है, हम धन्य हुए इनके दर्शन पाकर।'' इसके अलावा एक ने लिखा, वाह, ''बिग न्यूज।''
जबकि एक का कहना था, ''वह इतनी बड़ी स्टार नहीं हैं कि उनके लिए सड़कों पर चलना मुश्किल हो।'' इस तरह से लगातार पोस्ट सामने आ रहे हैं लेकिन अनन्या पांडे की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











