..................... Ananya Pandey, Tara Sutaria and Tiger Shroff student of the year 2 completes an year of shooting - Hindi Filmibeat

टाईगर श्रॉफ और चंकी पांडे की बेटी अनन्या की ये तस्वीर देख आप भी Awww कह देंगे

टाईगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया, पुनीत मल्होत्रा की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में व्यस्त हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स की ये फिल्म 10 मई को रिलीज़ होने वाली है और अब फिल्म से अनन्या ने कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि इस फिल्म को करते हुए आज हमें 1 साल हो गया है। एक तस्वीर में अनन्या टाईगर और पुनीत के साथ हैं और दूसरी में तारा के साथ।

वहीं फिल्म की शूटिंग को एक साल पूरा होने की खुशी में फिल्म की स्टारकास्ट ने फैन्स के लिए एक सरप्राइज़ छोड़ा। सबने एक पोस्टर ट्वीट किया था जिस पर लिखा था कि नया सेशल कल के शुरू हो रहा है। अब ये नया सेशन क्या है, ये तो आज ही पता चलेगा।

ananya-pandey-tara-sutaria-and-tiger-shroff-student-of-the-year-2-one-year-of-shooting

चूंकि फिल्म एक महीने बाद रिलीज़ होने वाली है तो हो सकता है कि फिल्म का टीज़र सामने आ जाए। वैसे भी फिल्म के पोस्टर पहले ही बाहर आ चुके हैं। लेकिन जो भी है उसके लिए फिलहाल इंतज़ार करना होगा।

गौरतलब है कि करण जौहर की इस फिल्म में आलिया भट्ट और विल स्मिथ कैमियो कर रहे हैं ये तो तय हो चुका है। फिल्म से चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और भारत की डिज़्नी गर्ल तारा सुतारिया अपना फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं आखिरकार इस फिल्म के साथ टाईगर श्रॉफ की एंट्री धर्मा प्रोडक्शन्स में हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X