Watch: भरे इवेंट में सिर्फ एक ही जगह रही अनन्या पांडे की नजरें, लोग बोले- We Get It Ananya We Get It
Kiara Advani Ananya Pandey Videos: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और कियारा आडवाणी हाल ही में एक इवेंट में दिखाई दिए। यहां से इन दोनों की कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जिनपर जमकर मीम्स बन रहे हैं और फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।

अनन्या पांडे कि इन दिनों अपने कोरियन टच लुक को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही अनन्या फिल्मों में एक्टिंग से ज्यादा अकसर ही अपने लुक्स रिलेशन और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में रहती है। वहीं दूसरी ओर कियारा के बात करें तो उनके लग्जरी लाइफ स्टाइल, खूबसूरती और फीगर को लेकर खासा दीवानगी देखने को मिलती है। अब अनन्या भी इसी चीज की दीवानी नजर आई और वो कियारा के फीगर से नजरे नहीं हटा पा रही हैं।
अनन्या पांडे की नजरें
सामने आई कुछ तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनन्या पांडे और कियारा आडवाणी बराबर में बैठी है कुछ बातें करती दिखाई देती है। इस दौरान अनन्या के एक्सप्रेशन और उनकी नजरें फैंस के बीच टॉक ऑफद टाउन बन गई और मीम्स कंटेंट दे गई। इस पर नेटिजंस तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
अनन्या पांडे का लुक
अनन्या पांडे के रेड कार्पेट लुक की बात करें तो वो इस दौरान ग्रे कलर के ऑफ शोल्ड गाउन में काफी खूबसूरत लग रही थी। अनन्या ने अपने इस लुक को बिना एसेसीरीज के ही रखा था। इसके साथ ही ब्लैक हाई हील्स और खुली जुल्फें उनके इस लुक को और ज्यादा खास बना रही थी। अनन्या इस दौरान कोरियन टच में दिखाई दे रही थी।
कियारा आडवाणी का लुक
वहीं कियारा आडवाणी के लुक की बात करें उन्होंने तो लैदराट लुक में हर किसी के होश ही उड़ा दिए। कियाना ने अपने इस डीप हॉल्टर नेक लुक को डायमंड नेकलेस के साथ टीम अप किया था। इसके साथ ही उनका न्यूड मेकअप इस लुक में जान फूंक रहा था। कियारा की लहराती जुल्फों और बलखाती चाल पर हर किसी की नजर अटक रही थीं।
बता दें कि कियारा मां बनने के बाद बेहद ही कम समय में अपनी फिगर और ग्लैमर में वापसी कर चुकी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी से बाद इस स्टार कपल ने एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया है जिसका चेहरा उन्होंने अभी तक फैंस को नहीं दिखाया है।


Click it and Unblock the Notifications











