..................... Ananya Panday- किसको डेट कर रहीं हैं अनन्या पांडे? एक्ट्रेस ने खुलकर बोल डाली ये बात! Ananya Pandey spoke openly on the affair, said- 'Let people think that whome i dating' - Hindi Filmibeat

Ananya Panday- किसको डेट कर रहीं हैं अनन्या पांडे? एक्ट्रेस ने खुलकर बोल डाली ये बात!

ananya panday

अनन्या पांडे ज्यादा अपनी तस्वीरों और लुक्स को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं लेकिन कई बार वो पर्सनल लाइफ पर भी बेबाक बयानबाजी कर देती हैँ। सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का भी सामना करने वाली अनन्या पांडे ने अब अपने लव लाइफ पर एक बेधड़क बयान दे डाला है।

दरअसल इस दौरान वो एक इंटरव्यू दे रहीं थीं और उनकी डेटिंग को लेकर अनन्या पांडे सवाल पूछा गया था। ये भी कहा गया था कि लोग उनकी डेटिंग के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैँ। हालांकि अनन्या ने जो जवाब दिया कि वो किसको़ डेट कर रही हैं? वो काफी मजेदार था।

अनन्या पांडे ने कहा कि, 'उत्सुक होना अच्छी बात है, लोगों को अंदाजा लगाते रहना चाहिए कि मैं किसे डेट कर रही हूं।' इस तरह से वो आगे बढ़ गईं। बता दें कि लंबे समय से अनन्या पांडे के नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ रहा है और कई बार दोनों साथ में स्पॉट भी किए जा चुके हैं।

हालांकि दोनों की तरफ से किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लॉवर्कफ्रंट पर वो कई धमाकेदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और आखिरी बार वो फिल्म लाइगर में नजर आईं थीं और उनको काफी पसंद किया गया। हालांकि फिल्म नहीं चली और बॉक्स ऑफिस पर उतनी शानदार कमाई नहीं कर पाई।

अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा इस फिल्म का हिस्सा थे और एक्शन शानदार था। उन्होने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि अनन्या पांडे आने वाले साल में एक फिल्म का हिस्सा बनेंगे जिसना नाम है 'खो गए हम कहां।' हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है और लोग इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: ananya panday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X