..................... अनन्या पांडे, सुहाना खान, शनाया और नव्या नवेली की तस्वीर, बचपन से अब तक इतनी बदल गईं हैं सब- PICS Ananya pandey share photo with suhana khan shanaya kapoor navya naveli from party - Hindi Filmibeat

अनन्या पांडे, सुहाना खान, शनाया और नव्या नवेली की तस्वीर, बचपन से अब तक इतनी बदल गईं हैं सब- PICS

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी लेटेस्ट फोटो उनके गर्ल्स गैंग की है, जिसमें वे अपने बचपन की दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं। इस फोटो में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर नजर आ रही हैं।

चारों बचपन की दोस्त हैं। इस फोटो के साथ अनन्या पांडे ने एक और फोटो शेयर की है। यह दूसरी फोटो चारों के बचपन की फोटो है, जिसमें चारों ने स्विमवेयर पहना हुआ है। यही बचपन वाली फोटो नव्या नवेली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। अनन्या पांडे ने अपनी फोटो को मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है।

अनन्या पांडे ने इन दोनों फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'कुछ भी नहीं बदला, सिर्फ यह छोड़कर कि अब मैं सुहाना का सिर नहीं खाती... ओके, कभी-कभार ऐसा कर लेती हूं।' वहीं नव्या नवेली ने इन फोटो को शेयर करते हुए अपनी दोस्ती को लेकर लिखा है कि ये कैसे शुरू हुई थी vs अब ये कैसा है। अनन्या, नव्या, सुहाना और शायना चारों काफी अच्छी दोस्त हैं और अक्सर साथ में पार्टी करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X