शनाया, नव्या नवेली, सुहाना खान की बिकिनी तस्वीर, शाहरुख की बेटी के बर्थडे पर अनन्या पांडे का पोस्ट
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का आज 20वां बर्थडे हैं। सुहाना की बेस्ट फ्रेंड ने उन्हें सबसे अलग तरीके से विश किया। अनन्या पांडे ने जबरदस्त तस्वीर शेयर करते हुए विश किया। साथ ही अनन्या ने लिखा कि वह इन दिनों सबसे ज्यादा दो चीजों को मिस कर रही हैं। पहला बाहर और दूसरा सुहाना। सुहाना खुद ने भी बेस्ट फ्रेंड के पोस्ट पर एक नहीं तीन तीन कमेंट्स कर रिप्लाई किया।
सभी जानते हैं अनन्या पांडे, नव्या नवेली, शनाया कपूर और सुहाना खान बेस्ट फ्रेंड हैं। तीनों की तिगड़ी छोटे से ही नजर आती रही हैं। चंकी पांडे की बेटी अनन्या और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का बचपन साथ साथ ही गुजरा है। शुरू से ही दोनों अच्छी सहेलियां रही हैं। तभी न कई बार दोनों की तस्वीर वायरल होती है।
जन्मदिन पर अनन्या सुहाना के लिए लिखती हैं कि वह हमेशा दो चीजें बहुत मिस करती हैं, पहला आउटडोर्स और दूसरा सुहाना। 20वां हैप्पी बर्थडे सुहाना। लेकिन तुम मेरी हमेशा छोटी बेबी रहोगी। इस पर अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने भी रिएक्ट किया तो वहीं सुहाना इस पोस्ट को देख मुस्कुराने लगीं।


Click it and Unblock the Notifications











