..................... अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर से आया बड़ा अपडेट Ananya pandey second schedule of Liger shoot will be start soon! - Hindi Filmibeat

अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर से आया बड़ा अपडेट, जल्द शुरु होगा अगला शूटिंग शेड्यूल!

By Filmibeat Desk

युवा पैन-इंडिया स्टार अनन्या पांडे इन दिनों विजय देवरकोंडा के साथ अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' के साथ खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। यह एक एक्शन एंटरटेनर फ़िल्म है जिसमें अभिनेत्री अपने पिछले परियोजनाओं से बिल्कुल अलग भूमिकाओं में नज़र आएंगी। शूट शेड्यूल के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया,"अनन्या फरवरी के दूसरे सप्ताह में लाइगर का अगला शूट शेड्यूल शुरू करेगी।

फ़िल्म की शूटिंग मुंबई में होगी।" निस्संदेह, अभिनेत्री अपने डेब्यू के बाद से ही छाई हुई हैं जिसने दर्शकों के दिलों पर अपनी एक मजबूत छाप छोड़ दी है। अनन्या पांडे के फैन फॉलोविंग काफी तेजी से बढ़ी है।

ananya pandey, liger, अनन्या पांडे, लाइगर

'लाइगर' के साथ, अनन्या क्षेत्रीय सिनेमा में अपना डेब्यू करेंगी, जो किसी भी कलाकार के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, वह भी अपने करियर के शुरुआती चरण में। अनन्या पांडे लगातार कई फिल्में कर रही हैं।

अभिनेत्री को सभी सही कारणों से बॉलीवुड की शाइनिंग स्टार के रूप में जाना जाता है और 'लाइगर' फिर से एक बहुमुखी कलाकार के रूप में उन्हें साबित करेगी। इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

'लाइगर' के अलावा, अभिनेत्री जल्द दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगी। अनन्या पांडे ने अपने करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की थी, फिल्म काफी चली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X