अनन्या पांडे ने सुहाना खान को लेकर किया बड़ा खुलासा- स्कूल में ये करतीं थीं उनकी बेस्ट फ्रेंड
अभिनेत्री अनन्या पांडे इस समय फिल्म पति पत्नी और वो को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाली है। बता दें कि अनन्या पांडे की दोस्ती की बात करें तो सबसे पहले शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का नाम आता है। दोनो काफी अच्छी दोस्त हैं और एक साथ एक ही स्कूल में पढाई भी की है। अनन्या पांडे ने खुलासा करते हुए बताया कि सुहाना खान काफी ज्यादा टैलेंटेड हैं।
स्कूल में जब भी कोई प्रोग्राम होते थे सुहाना खान अक्सर लीड रोल करती थीं जबकि मैं हमेशा बैकग्राउंड में रहती थी। उन्होने ये भी बताया कि सुहाना खान एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ काफी शानदार सिंगर भी है।

अक्सर देखा जाता है कि सुहाना और अनन्या एक साथ टाइम बिताते हुए नजर आते रहते हैं। साथ ही दोनो कई बार वेकेशन्स पर भी जाते हैं।
अनन्या पांडे ने तो अपनी बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर दी है लेकिन सुहाना खान अभी भी इसकी तैयारी कर रही हैं। हालांकि वो कभी कभी प्ले करती हुई नजर आ जाती हैं। शाहरुख खान ने सुहाना के करियर को लेकर कहा था कि वो जो मर्जी हो वो कर सकती हैं। ये पूरी तरह से उसपर ही निर्भर है।


Click it and Unblock the Notifications