..................... Ananya Pandey, Sara Ali Khan, Ishaan Khatter, Tara Sutaria In Demand Even Before Their Debut - Hindi Filmibeat

सारा अली खान- ईशान के बाद.. इन दो सितारों ने भी डेब्यू रिलीज से पहले ही बटोर ली दूसरी फिल्म

बॉलीवुड के नए कलाकार इस समय अपनी डेब्यू फिल्म की रिलीज़ के साथ अपनी दूसरी फ़िल्म साइन करने में व्यस्त है। अनन्या पांडे, सारा अली खान, तारा सुतारिया और ईशान खट्टर जैसे नए लेकिन दमदार कलाकारों ने अपनी डेब्यू रिलीज से पहले ही दूसरी फ़िल्म साइन कर ली थी। ये नवोदित कलाकार अभी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में छाए हुए हैं।

बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की ब्रांड एंडोर्सर, अनन्या पांडे 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2' के साथ फिल्म डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन बता दें, अनन्या ने डेब्यू रिलीज से पहले ही कार्तिक आर्यन के साथ 'पति पत्नी और वो' रीमेक साइन कर लिया है।

Ananya Pandey, Sara Ali Khan

'पति पत्नी और वो' रीमेक के निर्माता भूषण कुमार ने कहा, 'एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस एक अभिनेता को केवल तभी लॉन्च करता है जब व्यक्ति के बारे में बहुत आश्वस्त हो। मैं अनन्या और तारा से मिल चुका हूँ। वे पात्रों के अनुरूप हैं, इसलिए उनकी पहली रिलीज़ से पहले उन्हें कास्ट करने में कोई बुराई नहीं है।'

ईशान खट्टर ने 'धड़क' से पहले 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' साइन की थी, और सारा अली खान की झोली में भी केदारनाथ और सिम्बा दोनों फिल्में लगभग साथ ही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X