Ananya Panday: अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने एक्ट्रेस के आदित्य रॉय कपूर संग रिश्ते पर पहली बार की बात

Ananya Panday

Ananya Panday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर आदित्य रॉय कपूर का रिश्ता किसी ने छुपा नहीं हैं, हर कोई इस दोनों के अफेयर के बारें में बात करता रहता है। अब इन दोनों के रिश्ते पर अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने भी बात की है, और रिश्ते के सच के बारें में बताया है।

गौरतलब है कि, अपनी फिल्म और करियर के अलावा अनन्या पांडे इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का नाम इन दिनों आदित्य रॉय कपूर से जोड़ा जा रहा है। हर तरफ इनके रोमांस की खबरे हैं। फैंस को भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद है।

इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस की मां भावना पांडे ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अनन्या की मां भावना पांडे ने अपनी बेटी के रिलेशनशिप स्टेटस की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, 'सच्चाई यह है कि अनन्या सिंगल है और प्रोफेशनल लाइफ में अक्सर इस तरह लिंक अप की खबरें आती रहती हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता। यह एक एक्टर की लाइफ का हिस्सा है। अच्छा और बुरा, आपको सबकुछ स्वीकार करना पड़ता है।'

भावना पांडे ने आगे कहा, 'स्टार्स को इतना प्यार और तारीफ मिलती है। ऐसे में इसके साथ आने वाली कुछ नेगेटिविटी की बजाय मैं उस प्यार पर फोकस करने की सलाह देती हूं। आखिर पॉजिटिविटी हमेशा नेगेटिविटी को हरा देती है।'

सिनेमा की दुनिया का सामना करने के लिए उन्होंने अपनी बेटी को कैसे तैयार किया? इस पर भावना पांडे का कहना है, 'मैंने हमेशा यही सलाह दी कि अपने प्रति बहुत ज्यादा सख्त न हों और अपना बेस्ट दो। मैंने उसे हमेशा एक अच्छा इंसान बनना और दूसरों को सम्मान देना सिखाया है। आप चाहें ऊंचाई पर हो या विफलता की कगार पर, हमेशा जमीन से जुड़कर रहो। हालांकि, मैं एक्टर नहीं हूं, इसलिए इस बारे में मेरी जानकारी ज्यादा नहीं है, लेकिन एक इंसान के तौर पर मैंने उसे बेहतर बनने की सलाह हमेशा दी है।'

अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 24 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अक्सर उनके पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे का राज चलता है, फैंस उनको काफी पसंद करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ananya panday
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X