..................... Ananya Pandey reveals qualities her future husband In the midst relationship Aditya Roy Kapur - Hindi Filmibeat

आदित्य रॉय कपूर संग अपने रिश्ते के बीच में Ananya Pandey ने बताई अपने फ्यूचर हसबैंड की क्वालिटीज

Ananya Pandey

Ananya Pandey: इन दिनों अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 (Dream girl 2) को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Pandey) ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने फ्यूचर हसबैंड की क्वालिटीज को लेकर बात की है। जाहिर है कि इस वक्त अनन्या पांडे बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को डेट कर रही हैं, दोनों की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

अनन्या पांडे का फ्यूचर हसबैंड-

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अनन्या पांडे से सवाल किया गया कि उनके पिता उनके लिए कैसा पति चाहते हैं। इसके जवाब में अनन्या ने मजाकिया अंदाज में कहा- मुझे लगता है कि मेरे पिता ने मेरे लिए आइडल हसबैंड बनने के लिए बहुत सारे पैमाने रखे हैं। ऐसे में किसी के लिए भी उन्हें पार करना मुश्किल होगा।

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने फ्यूचर हसबैंड की क्वालिटीज के बारे में भी बात की और कहा, - "मेरे पार्टनर को मेरे पिता की तरह दयालु, प्यार करने वाला और मजाकिया होना चाहिए। मेरे लिए यही क्वालिटीज सबसे बेस्ट हैं। मेरे पिता मेरे लिए सबसे अच्छे इंसान हैं, ऐसे में मेरे पार्टनर को भी बिल्कुल उन्हीं के जैसा बनना होगा।"

आदित्य और अनन्या का खास रिश्ता-

बैसे फ्यूचर हसबैंड की क्वालिटी तक तो ठीक है लेकिन इस वक्त अनन्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में जरुर बनी हुई हैं। आदित्य और अनन्या ने पुर्तगाल में एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त गुजार था। स्पेन में लाइव कॉन्सर्ट के बाद लिस्बन के एक रेस्तरां में भी देखा गया था। इससे पहले लिस्बन से कई तस्वीरें वायरल हुई थी। इन्हीं तस्वीरों से दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी। फैंस को दोनों की जोड़ी बैसे काफी पसंद भी है।

अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट-

इस वक्त तो अनन्या पांडे ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आने वाली है। अनन्या के आने वाली फिल्मों की बात करे तो जल्द फरहान अख्तर की फिल्म खो गए हम कहां और विक्रमादित्य मोटवानी की साइबर थ्रिलर कंट्रोल में नजर आएंगी। फैंस अनन्या को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X