रिवीलिंग ड्रेस पहनकर इवेंट पर पहुंची अनन्या पांडे बुरी तरह से ट्रोल, लोग बोले- 'उर्फी जावेद पार्ट 2'

Ananya Pandey Troll- अनन्या पांडे अक्सर अपने लुक्स को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं लेकिन इस बार वो ट्रोल हो रही हैँ। एक वीडियो सामने आया है जिसमें अनन्या ने ब्लैक कलर की रिवीलिंग ड्रेस पहनी थी।
ये ड्रेस पीछे और आगे हर तरफ से पूरी तरह खुली हुई थी। जालीदार ड्रेस में मीडिया के सामने पोज देतीं अनन्या पांडे का वीडियो सामने आते ही लोग भड़क गए और उनकी तुलना उर्फी जावेद से करने लगे।
हालांकि वीडियो कब का है इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है। इस वीडियो को bollywoodpap ने साझा किया है। अनन्या पांडे की मुलाकात इस दौरान मशहूर अभिनेत्री नीलम कोठारी से भी हुई जो कि उनकी मां की काफी अच्छी दोस्त हैँ। ये पहली बार नहीं है जब अनन्या ट्रोल की गई हैं।
जया बच्चन की ड्रेस कॉपी की थी
कुछ समय पहले अनन्या पांडे का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में अनन्या पांडे जया बच्चन का स्टाइल कॉपी करती हुई नजर आई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने जया बच्चन की तरह ही अपनी साड़ी के पल्लू को अपने हाथ में लटकाया हुआ था। अनन्या पांडे को लगा कि जया बच्चन ने स्टाइल के लिए अपने पल्लू में पिन नहीं लगाई थी लेकिन ऐसा नहीं है।
लोग कर रहे हैं ट्रोल
हालिया लुक को देखकर लोग अनन्या पांडे को काफी खरी खोटी सुना रहे हैं। एक ने लिखा है, ''लोग गलत दिशा में जा रहे हैं।'' एक का कहना है, ''ये स्विमिंग सूट पहनकर क्यों घूम रही है।'' एक ने लिखा, ''उर्फी जावेद को बदनाम करने वालों अब देखो।'' एक ने लिखा, ''बॉलीवुड की उर्फी जावेद।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन अनन्या का रिएक्शन इस पर नहीं आया है।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications