प्रेग्नेंसी में भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं, अनन्या पांडे की बहन ने हैवी बेबी बंप में किया ये काम

Alanna Pandey Baby Bump: एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन बहन अलाना पांडे इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। मार्च 2023 में अलाना ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे से शादी की थी। वहीं अब जल्द के कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है। इसी बीच अलाना और इवोर का नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि ये कपल इस वक्त मुंबई में हैं। हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर कपल ने भारत आने को लेकर खुलासा भी किया था।
इवेंट में अलाना अपने बेबी बंप के फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जैसे ही पैपराजी इस कपल को पोज देने के लिए बोलते हैं तभी इवोर कहते हैं बस बस हो गया आज के लिए। इवोर की बात सुन पैपराजी भी कैमरा हटा लेते हैं।
हाल ही में अलाना और इवोर ने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि अलाना का बेबी शावर मुंबई और अमेरिका दोनों जगह होगा। इस जवाब के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये कपल इंडिया बेबी शावर के लिए ही आया है।
अलाना पांडे ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की थी, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थी। इसी के साथ होने वाले बेबी के जेंडर और अपनी बेबी शावर को लेकर फैंस के साथ प्लान शेयर किया था। फोटोज के कैप्शन में लिखा था- जेंडर का खुलासा, गोद भराई और बेबी मून सभी एक ही महीने में। योजना बनाने से थोड़ा अभिभूत हूं लेकिन बहुत एक्साइटेड भी हूं। ये कपल जल्द अपने होने वाले बच्चा का जेंडर रिवील करने वाला है।
बता दें, एक्ट्रेस अनन्या पांडे कजिन बहन अलाना के बच्चे की मौसी बनने वाली हैं। इस दिन एक्ट्रेस को यह खबर मिली थी तो वह खुशी से झूम उठी थी, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर अलाना ने शेयर की थी। अनन्या पांडे बहन अलाना से वीडियो कॉल पर बात करती हैं।
इस कॉलिंग पर अलाना बताती हैं कि वे मां बनने वाली हैं यह खबर सुन अनन्या चीख पड़ती हैं। वहीं अलाना उन्हें बताती हैं कि वे आंटी बनने वाली हैं। इसपर अनन्या कहती हैं नहीं आंटी मत बुलाना, मौसी ठीक है। मैं मौसी बनने वाली हूं।


Click it and Unblock the Notifications












