NCB की रेड के बाद वायरल हुईं अनन्या पांडे की पार्टी तस्वीरें, ऐसे करते हैं स्टारकिड्स पार्टी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के रडार पर कई बॉलीवुड सितारे हैं। बॉलीवुड की पार्टी और ड्रग्स सेवन व खरीद फरोख्त को लेकर कई एंगल पर एनसीबी जांच कर रही है। क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी का भांडाफोड़ करने वाली एनसीबी ने जहां शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर संगीन आरोप लगाए तो वहीं बीते गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के घर छापेमारी ड्रग्स एंगल पर पूछताछ की।
इस बीच अनन्या पांडे, सुहाना खान, आर्यन खान, शनाया कपूर से लेकर अन्य सेलिब्रेटिज की सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स दो धड़ो में बंटे हुए हैं। कुछ फैंस एनसीबी के साथ देती दिख रही है तो कुछ लोगों ने एनसीबी पर शाहरुख खान के परिवार व बॉलीवुड को टारगेट करने का आरोप लगाया है।

अनन्या पांडे अब तक तो विवादों से दूर थीं लेकिन इस बार वह सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी में फसंती दिख रही हैं। अक्सर जिन पार्टियों में ये बॉलीवुड सेलेब्स जमकर एन्जॉय करते थे आज यही पार्टियां इनके लिए मुसीबत बन गई हैं। देखिए कैसे अनन्या पांडे पार्टी में जमकर पोज देती हैं और किस लुक में नजर आती हैं।

अनन्या पांडे और शनाया कपूर
अनन्या पांडे, शनाया कपूर, सुहाना खान, आर्यन खान से लेकर अन्य स्टारकिड्स अच्छे दोस्त हैं। कुछ ने तो स्कूलिंग भी साथ की और अब बॉलीवुड में साथ काम कर रहे हैं।

क्या शनाया कपूर से भी होगी पूछताछ??
अनन्या पांडे से पूछताछ पर कमाल आर खान (KRK) ने ट्वीट कर कहा था कि इस मामले में कई स्टारकिड्स फंस सकते हैं। अगला नंबर शनाया कपूर का हो सकता है। शनाया कपूर जाह्नवी व खुशी कपूर की कजिन हैं।

सुहाना-अनन्या और गर्ल गैंग
इस तस्वीर में आर्यन खान की बहन सुहाना के साथ अनन्या, शनाया कपूर नजर आ रहे हैं। ये तीनों ही बहुत अच्छी फ्रेंड्स हैं। इस गर्ल गैंग में नव्या नवेली भी शामिल हैं। इन चारों स्टारकिड्स की अच्छी दोस्ती है।

अनन्या पांडे से दो बार पूछताछ
कथिततौर पर आर्यन खान की चैट्स में अनन्या पांडे का नाम सामने आया है जिसके बाद गुरुवार को एनसीबी ने अनन्या पांडे को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया। 21 अक्टूबर को अनन्या पांडे से दो घंटे पूछताछ हुई और इसके बाद शुक्रवार 11 बजे भी अनन्या पांडे को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

अनन्या पांडे के खिलाफ ठोस सबूत
कहा ये भी जा रहा है कि फिलहाल एनसीबी को अनन्या पांडे के खिलाफ ठोस सबूत नहीं मिले हैं जिससे साफ हो कि आर्यन खान को उन्होंने ड्रग्स मुहैया करवाया हो। फिलहाल ये मामला लगातार गरमाता जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











