Video: जाली का पर्दा लिए 23 सेकेंड ऐसे ही चलती रही अनन्या पांडे, देखने वालों ने पकड़ लिया अपना सिर

Ananya Pandey Ramp Walk: एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने चल रहे पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक किया। एक्ट्रेस पेरिस हाउते कॉउचर वीक 2024 में डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए शोस्टॉपर बनीं। वह रैंप पर चलने वाली सबसे कम उम्र की बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गईं। उनके आउटफिट ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचा।
अनन्या ने बटरफ्लाई जैसी ब्लैक मिनी ड्रेस पहनी थी। उन्होंने इस दौरान राउंड शेप की बड़ी सी जाली पकड़ी हुई थी। इस जाली में एक ड्रेस का शेप बना हुआ है और कई बटरफ्लाई भी बनी हुई है। उन्होंने स्लीक हेयर बन और ब्लैक हाई हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया।
एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शो का एक वीडियो पोस्ट किया। अनन्या ने कैप्शन में लिखा, "पेरिस कॉउचर वीक में राहुल मिश्रा के लिए वॉकिंग।" राहुल के कलेक्शन का नाम 'सुपरहीरोज' है और यह कीड़ों और सांपों से प्रेरित है।
रैंप पर एक्ट्रेस द्वारा पहने गए आउफिट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ''पेरिस कॉउचर वीक में अनन्या पर बहुत गर्व है।'' एक अन्य ने टिप्पणी की, ''उर्फी से प्रेरित फैशन'' एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या यह नई उर्फी है?"
वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस जल्द ही विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित साइबर-थ्रिलर 'कंट्रोल' में दिखाई देंगी। उनके पास पाइपलाइन में 'कॉल माई बे' और अक्षय कुमार-स्टारर 'शंकरा' भी है।


Click it and Unblock the Notifications