अक्षय कुमार के साथ बन गई अनन्या पांडे की जोड़ी? इस बायोपिक में साथ आएंगे नजर!
सुपरस्टार अक्षय कुमार लगातार कई फिल्में कर रहे हैं लेकिन उनको एक बड़ी हिट की तलाश है। जाहिर है कि उनको सम्राट पृथ्वीराज से काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है। लेकिन उनको लेकर अब एक ऐसी खबर आ रही है जो कि फैंस को काफी पसंद आने वाली हैं। खबर आ रही है कि करण जौहर का प्रोडक्शन हाउस सी शंकरन नायर की बायोपिक के लिए जमीनी काम शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस फिल्म को लेकर चर्चाएं इसलिए भी हो रहीं हैं क्योंकि अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में अनन्या पांडे नजर आ सकतीं हैँ। करण जौहर इस वक्त कई फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं।

एक खबर की मानें तो अक्षय कुमार और अनन्या पांडे को फिल्म के लिए साइन किया गया है। अक्षय जहां दिवंगत वकील-कार्यकर्ता की भूमिका निभाते नजर आएंगे, वहीं अनन्या फिल्म में एक जूनियर वकील की भूमिका निभाएंगी।

प्रोजेक्ट साइन नहीं किया हैं
हालाँकि युवा अभिनेत्री ने अभी तक प्रोजेक्ट साइन नहीं किया हैं, लेकिन खबरें आ रही हैं कि उन्हें भूमिका के लिए अंतिम रूप दिया गया है। अगर ऐसा होता है, तो यह पहली बार होगा जब अक्षय और अनन्या किसी फिल्म के लिए टीम बनाते नजर आएंगे।

सीनियर एक्टर के साथ कोई फिल्म नहीं
अनन्या पांडे ने इसके पहले किसी सीनियर एक्टर के साथ कोई फिल्म नहीं की है। रही बात अक्षय कुमार की तो अतरंगी रे में वो सारा अली खान के साथ नजर आ चुके हैं।

शानदार अदाकार हैं
अनन्या पांडे एक शानदार अदाकार हैं और अपने डेब्यू के बाद से ही लगातार खबरों में रहतीं हैँ। वर्कफ्रंट पर अनन्या पांडे अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और आने वाले समय में उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली हैं।

रक्षाबंधन, रामसेतु और गोरखा
इसके अलावा बात करें सुपरस्टार अक्षय कुमार की तो वो इस वक्त रक्षाबंधन, रामसेतु और गोरखा जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं और उनको उम्मीदें ही उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम करने वालीं हैं।

फैन फॉलोविंग काफी शानदार है
अक्षय कुमार इकलौते ऐसे कलाकार हैं जो कि सबसे ज्यादा फिल्में साल में करते हैं। उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार है।


Click it and Unblock the Notifications