लूज शॉर्ट्स में उड़ी अनन्या पांडे की खिल्ली, लोग बोले- बहन अचानक से खड़ी मत हो जाना...

Ananya Pandey Trolled For Loose Pants: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्मों और एक्टिंग से ज्यादा नेटिजंस द्वारा ट्रोल किए जाने को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर से अनन्या ने अपनी ऐसी तस्वीर फैंस के साथ शेयर कर दी है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है और तमाम नेटिजंस उनकी खिल्ली उड़ा रहा है। अनन्या इन दिनों वेकेशन पर सुकून भरे पल बिता रही हैं।
वेकेशन से अनन्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में अनन्या ब्रालैट और टॉप पहने सुकून से बैठी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान लोगों की नजर अनन्या के डेनिम शॉर्ट्स पर जा रुकी है। एक्ट्रेस के शॉर्ट्स वेस्ट से कुछ ज्यादा ही ढीले हैं। ऐसे में नेटिजंस इसी की खिल्ली उड़ाते हुए उन्हें कुछ खाने पीने और कमर का साइड बढ़ाने के लिए कह रहे हैं।
इसके साथ ही कुछ नेटिजंस ने उन्हें अचानक से खड़ी ना होने की भी हिदायत दी है। उनका कहना है कि प्लीज अनन्या अचानक से खड़ी मत हो जाना नहीं तो तुम्हारे शॉर्ट्स नीचे खिसक जाएंगे।
वर्कफ्रंट पर वो कई धमाकेदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और आखिरी बार वो फिल्म लाइगर में नजर आईं थीं और उनको काफी पसंद किया गया। हालांकि फिल्म नहीं चली और बॉक्स ऑफिस पर उतनी शानदार कमाई नहीं कर पाई। अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा इस फिल्म का हिस्सा थे और एक्शन शानदार था।
उन्होने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि अनन्या पांडे आने वाले साल में एक फिल्म का हिस्सा बनेंगे जिसना नाम है 'खो गए हम कहां।' हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है और लोग इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
