..................... Ananya Pandey is completing her commitments before Pan-India film 'Liger'! - Hindi Filmibeat

अनन्या पांडे ने अपनी पैन-इंडिया फिल्म 'लिगर' का दूसरा शेड्यूल शुरू करने से पहले किया ये काम!

By Filmibeat Desk

इस महीने अनन्या पांडे अपनी पैन-इंडिया फिल्म 'लीगर' के एक बहुत ही रोमांचक शेड्यूल में मशगूल रहेंगी, लेकिन उससे पहले वह अपने सभी पेंडिंग ब्रांड कमिटमेंट्स को पूरा करेंगी। युवा अभिनेत्री एक उभरते हुए स्टार की तरह प्रत्येक फिल्म के साथ उनके ब्रांड में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

सिर्फ चार फिल्में कर चुकी, अनन्या ने विभिन्न प्रकार की परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है। एक सूत्र ने खुलासा किया है कि, "अनन्या अपने ब्रांड्स के लिए बैक टू बैक शूटिंग कर रही है और अपने सभी ब्रांड कमिटमेंट्स को पूरा कर रही है क्योंकि फरवरी के मध्य तक वह लिगर के लिए अपना दूसरा शूट शेड्यूल शुरू करेंगी।

Ananya Pandey

Recommended Video

Ananya Panday spotted after workout at Bandra | FilmiBeat

इस पैन-इंडिया फिल्म के साथ अभिनेत्री रीजनल सिनेमा में डेब्यू करेंगी जिसके लिए वह व्यक्तिगत रूप से यह सुनिश्चित कर रही हैं कि शूटिंग शुरू करने से पहले उन्हें फ़िल्म से जुड़ी तैयारी और शूट से कोई समझौता न करना पड़े।"
अनन्या पांडे को अपने करियर के शुरुआती चरण में ही एक पैन-इंडिया फिल्म करने का मौका मिल गया है। अपनी किटी में 2 बड़ी

फिल्मों के साथ वह निश्चित रूप से अपने करियर की शानदार शुरुआत कर रही हैं। ब्रांड और पत्रिकाओं के बीच लोकप्रियता के साथ, अभिनेत्री के पास अपने सोशल मीडिया पर शानदार फॉलोइंग है।वह दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की अगली फिल्म में अभिनय करने के लिए तैयार हैं और साथ ही, विजय देवरकोंडा के साथ 'लीगर' में भी काम कर रही हैं, जो पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X