आदित्य रॉय कपूर के बाद अब इस स्टार के साथ हरी बिकिनी में चिल कर रही हैं अनन्या पांडे, ऐसी ऐसी तस्वीरें वायरल

Ananya Pandey Karisma Kapoor Vacation: करिश्मा कपूर ने अपने इबीसा वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं. इनमें से एक तस्वीर में उनके साथ अनन्या पांडे नजर आ रही हैं जिन्होंने ग्रीन शिमरी बिकिनी पहनी हुई है. करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपने इबीसा वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में करिश्मा अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करती नजर आ रही हैं.
करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिनमें से पहली तस्वीर में उनके साथ अनन्या पांडे नजर आ रही हैं। इस फोटो में अनन्या ग्रीन शिमरी बिकिनी पहने दिखाई दे रही हैं. उन्होंने ब्लैक सन ग्लासेस और गले में गोल्डन चेन भी पहनी हुई थीं।
वहीं एक दूसरी फोटो में करिश्मा कपूर अपनी दोस्त भावना के साथ दिख रही हैं। वेकेशन के लिए करिश्मा ने एक ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी तो वहीं उनकी दोस्त भावना प्रिंटेड बीच आउटफिट में नजर आईं।
बता दें कि अनन्या पांडे बीते दिनों अपनी फैमिली के साथ इबीसा में वेकेशन पर थीं। उन्होंने इबीसा से अपनी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थीं।
इन फोटोज में अनन्या को पिंक कलर की बिकिनी में देखी गया था। एक्ट्रेस ने बीच किनारे अपना फिगर फ्लॉन्ट करते हुए पोज दिए थे। इस दौरान अनन्या ने अपनी फैमिली के दूसरे मेंबर्स के साथ भी कुछ फोटोज शेयर की थीं। बता दें कि अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म 25 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications