आर्यन खान के साथ अनन्या पांडे ने की थी नशे को लेकर चैट? 'मैं जुगाड़ कर दूंगी गांजा'!- रिपोर्ट
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के घर छापेमारी की। इतना ही नहीं क्रूज शिप ड्रग्स केस में अनन्या पांडे को 21 अक्टूबर को दो घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद अनन्या पांडे को एनसीबी ने शुक्रवार को फिर पूछताछ के लिए तलब किया।
जहां एक तरफ शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में फंसे हैं वहीं दूसरी तरफ अन्य सितारों के नाम भी सामने आ रहे हैं। अनन्या पांडे को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो एनसीबी सूत्रों के मुताबिक अनन्या पंडे ने आर्यन खान से ड्रग्स को लेकर बातचीत की थी।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सूत्रों ने जानकारी दी है कि अनन्या पांडे ने चैट्स में आर्यन खान से गांजा उपलब्ध करवाने के लिए हामी भरी थी। चैट में आर्यन ने अनन्या पांडे से ड्रग्स के बारे में पूछा, जिसके जवाब में अनन्या पांडे ने लिखा कि वह अरेंज कर देंगी।

अनन्या पांडे एनसीबी के सवाल जवाब
इसी चैट को लेकर एनसीबी ने अनन्या पांडे से सवाल जवाब किए। क्या वाकई आपने आर्यन खान को ड्रग्स मुहैया करवाया था, इस पर अनन्या ने कहा कि वह सिर्फ मजाक कर रही थी। ये चैट ड्रग्स को लेकर नहीं थी।

अनन्या पांडे बोलीं मैंने कभी नहीं लिया ड्रग्स
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनन्या पांडे ने एनसीबी से साफ कहा है कि उन्होंने कभी ड्रग्स ने लिया है। उनकी जो भी बात हुई वह महज सिगरेट को लेकर हुई थी।

अनन्या पांडे के खिलाफ सबूत नहीं
कहा ये भी जा रहा है कि एनसीबी के पास अनन्या पांडे को लेकर फिलहाल सबूत नहीं मिले हैं कि अनन्या पांडे ने आर्यन को ड्रग्स मुहैया करवाया हो। फिलहाल ये मामला लगातार गरमाता जा रहा है।

रोने लगीं अनन्या पांडे
गुरुवार को एनसीबी ने अनन्या पांडे से करीब 2 घंटे पूछताछ की। अनन्या एनसीबी दफ्तर पिता चंकी पांडे के साथ पहुंची। इस दौरान अनन्या एकदम नर्वस नजर आईं और रोने भी लगीं।


Click it and Unblock the Notifications











