अनन्या पांडे ने जन्मदिन पर सुहाना खान और शनाया कपूर ने साथ किया डिनर, Pics
चंकी पांडे की बेटी और बहुत जल्दी फिल्मी सफर की शुरुआत करने जा रहीं है अनन्या पांडे ने बीते दिन अपने जन्मदिन पर खूब एंजॉय किया और उनका बर्थडे काफी सुर्खियों पर रहा। बता दें कि इस मौके पर अनन्या पांडे की खास दोस्त सुहाना खान और शनाया कपूर भी शामिल हुई थी और तीनो ने साथ में ही डिनर किया। गौरतलब है कि तीनो दोस्त अक्सर किसी ना किसी मौके पर नजर आती रहती है..
और इस मौके पर भी मिलकर काफी ज्यादा सेलिब्रेट किया और अनन्या के इस जन्मदिन को यादगार बना दिया। बता दें कि अपने करियर की शुरुआत करने से पहले ही सुहाना और अनन्या की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है और यही कारण है कि दोनो की फोटो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाती है।

इस मौके पर तीनो फ्रेंड्स काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहीं थी..सुहाना खान इस मौके पर नीली शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी तो वहीं शनाया ने शोल्डर टॉप और ब्लैक पैंट पहनी हुई थी।
बर्थडे गर्ल अनन्या की बात करें तो वो काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहीं थी और उन्होने मल्टीकलर स्कर्ट के साथ साथ हील्स पहनी हुई थी। गौरतलब है कि अनन्या पांडे फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने जा रहीं है और फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications