..................... Ananya Pandey earned crores of rupees in a short time, you will also be surprised to know - Hindi Filmibeat

Ananya Pandey ने कम वक्त में कैसे कमाए करोड़ो रुपए, जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान

Ananya Pandey

Ananya Pandey: अंतरंगी अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कम वक्त में ही करोड़ो रुपए की कमाई कर ली है। हर कोई यह सोचकर परेशान है कि अनन्या ने यह कैसे किया। अनन्या कम वक्त में 70 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। तो हम आज आपको अनन्या के बारें में और उनके काम के बारें में बताते है कि कैसे उन्होंने खुद इतने पैसे कमाए।

अनन्या पांडे का करियर-

आज से चार साल पहले फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' जैसी फ्लॉप फिल्म से अपना करियर शुरू करने वाली अनन्या अब 70 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। अनन्या ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से करियर की शुरुआत करने के बाद कई सारी हिट और फ्लॉप फिल्में जैसे लाइगर, गहराईयां, पति पत्नी और वो और खाली-पीली आदि में काम किया है। इतनी सारी फिल्मों से अनन्या ने काफी पैसा कमाया है।

अनन्या पांडे के नए प्रोजेक्ट्स-

जंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे धर्मा प्रोडक्शंस की टैलेंट एजेंसी डीसीए से जुड़ी हैं और इसी के चलते उनके पास फिल्मों की कई कमी नहीं है। हाल ही में अनन्या ने निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की एक थ्रिलर फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा उनके पास आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल 2', निर्देशक फरहान अख्तर की फिल्म 'खो गए कहां हम' और एक वेब सीरीज 'कॉल मी बे' भी है। तो काम की अनन्या के पास कोई कमी नहीं है, तो पैसा यहां भी अनन्या कमा रही हैं।

सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे-

आज के वक्त में बैसे तो हर कोई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहता ही है। उसी तरह से अनन्या भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अनन्या के करीब ढाई करोड़ फॉलोअर्स हैं। इस पर वह ब्रांड को प्रमोट कर लाखों कमाती हैं। तो फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया के जारिए से अनन्या की अच्छी कमाई होती है।

कई ब्रांड की अंबेसडर अनन्या-

खास बात यह है कि, लक्मे, वेगा 3 हेयरस्टाइल, जिलेट हेयर रिमूवल क्रीम, क्वालिटी आइसक्रीम, पर्क चॉकलेट, ओनली क्लोथिंग ब्रांड जैसी कंपनियों की ब्रांड अंबेसडर हैं। अनन्या पांडे की नेट वर्थ एक आकलन के मुताबिक इन दिनों करीब 72 करोड़ रुपये है। तो इस तरह से कम वक्त में ही अनन्या ने इतना पैसा कमा लिया है।

Read more about: ananya pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X