हाथ में अवॉर्ड लेकर अनन्या पांडे ने नानी को लेकर कह दी ऐसी बात... बुरी तरह उड़ रही है खिल्ली, यहां देखिए पूरा

Ananya Pandey Troll Video: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने हाल ही में अवॉर्ड इवेंट में शिरकत की और इस दौरान उन्होंने अवॉर्ड भी जीता। हालांकि इस इवेंट से अनन्या पांडे के एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, अनन्या पांडे ने अवॉर्ड जीतने के बाद स्टेज पर अपनी थैक्स गिविंग स्पीच के दौरान होस्ट मनीष पॉल के साथ मस्ती मजाक करते हुए कुछ ऐसी बात कह दी है जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर हंसी का पात्र बनना पड़ रहा है।
अनन्या पांडे के इस वीडियो की बात करें तो वीडियो में अनन्या कहती है, "और फिर मेरी नानी पिनट्रेस्ट पर गई और मैं नहीं जानती थी कि मेरी नानी को पिनट्रेस्ट के बारे में पता था।" इस पर मनीष पॉल उन्हें बीच में रोकते हुए कहते हैं, "नानी पिनट्रेस्ट पर....??? बड़ी इंट्रेस्टिंग नानी थीं।" इसके बाद अब नेटिजंस इसे लेकर ही उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं। साथ ही अनन्या पांडे को अवॉर्ड मिलने पर काफी आलोचना कर रहे हैं।
इसके साथ ही इस दौरान अनन्या पांडे के लुक की बात करें तो वो शॉर्ट वन पीस पहने काफी खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही है। इस लुक को और दिलचस्प बनाने के लिए अनन्या की ड्रेस के पीछे काफी लंबे और हैवी फ्रिल्स अटैच किए गए थे। इसके साथ ही हाई हील्स और लाउड मेकअप के साथ उन्होंने अपने इस लुक को पूरा किया था।
बता दें कि ये पहली बार नहीं कि अनन्या को उनकी बातों-हरकतों और अवॉर्ड के कारण ट्रोल किया जा रहा है। बल्कि जब जब अनन्या पांडे को किसी अवॉर्ड से नवाजा जाता है कि उनके खिलाफ ट्रोल गैंग एक्टिव जाता है और उनकी आलोचना शुरू हो जाती है।
अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते रहती हैंष अनन्या पांडे वेकेशन और लैविश लाइफ की काफी शौकिन है जो कि उनके इंस्टाग्राम से साफ झलतका है।


Click it and Unblock the Notifications