..................... Ananya Pandey bought the new house On Dhanteras video viral - Hindi Filmibeat

धनतेरस पर अनन्या पांडे ने खरीदा अपने सपनों का नया घर, गृह प्रवेश की वीडियो साझा करके दी जानकारी

Ananya Pandey

Ananya Pandey: आज धनतेरस है, हर कोई अपनी अपनी तरह से धनतेरस का जश्न मना रहा है और सभी को बधाई दे रहा है। इसी बीच इस खास दिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने सपनों का घर खरीदा है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर करके दी है।

अनन्या पांडे ने खरीदा अपने सपनों का घर-

धनतेरस के खास मौके पर चंकी पांडे की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। अनन्या पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।

इस खास पोस्ट में 'लाइगर' एक्ट्रेस धनतेरस पर नए घर को खरीदने की जानकारी फैंस को दी है। अनन्या पांडे की इस लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट के एक फोटो में एक्ट्रेस नए घर में पूजा करती हुईं नजर आ रही हैं और नारियल फोड़कर गृह प्रवेश किया है।

पोस्ट के कैप्शन में अनन्या पांडे ने लिखा है- ''मेरा अपना नया घर, आपको लोगों के प्यार और दुआ से ये संभव हो पाया है। एक नई शुरुआत, धनतेरस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।'' अनन्या पांडे को नया घर खरीदने पर उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।

एक्ट्रेस अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट-

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अंतिम बार अनन्या बॉलीवुड एक्टर आयुष्मना खुराना के साथ ड्रीम गर्ल 2 में नजर आई थी। जल्द ही एक्ट्रेस निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'कंट्रोल' में नजर आएगीं। इस फिल्म में उनके अलावा विहान समत और देविका वत्स भी हैं। अनन्या अर्जुन वरैन सिंह की अपकमिंग ड्रामा फिल्म खो गए हम कहां में दिखाई देंगी।

Read more about: ananya pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X