अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर की रिलीज डेट बदली? करना होगा इंतजार!
काफी समय से साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है। इस फिल्म का नाम लाइगर है और अनन्या पांडे और विजय पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। लेकिन इस समय फिल्म की रिलीज को लेकर एक खबर सामने आ रही है। पता चला है कि इस फिल्म की रिलीज डेट में कुछ बदलाव हुआ है। फिल्म की रिलीज पोस्टपोन हुई है। खबर थी कि ये फिल्म पहले 9 सितंबर 2021 को रिलीज होने वाली थी।
लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म इस साल नहीं बल्कि 2022 तक के लिए टाल दी गई है। इसका आधिकारिक ऐलान होने अभी बाकी है। हालांकि इस फिल्म को लेकर खबर आई थी कि इसकी डिजिटल रिलीज हो सकती है लेकिन करण जौहर ने इन बातों को गलत बताया था।

इसका मतलब है फिल्म थिएटर्स में ही रिलीज होगी। कुछ दिन पहले ही विजय देवरकोंडा और अन्नया पांडे का लाइगर लुक रिलीज हुआ था। जिसमें दोनों ही दमदार अवतार में दिखे थे।
इस फिल्म को डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने निर्देशित किया है। इसको पांच भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है- हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम।
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के अलावा इस फिल्म में राम्या कृष्णन, रॉनित रॉय, विष्णु रेड्डी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं जो कि इस वक्त कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications