'खो गए हम कहां' की स्क्रीनिंग में पहुंचे अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी, जल्द होगा रिलीज डेट का ऐलान

Ananya Pandey and Siddhant Chaturvedi: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म खो गए हम कहां लंबे वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें फिल्म की टीम पहुंची। सूत्रों की मानें तो जोया अख्तर की इस फिल्म की रिलीज डेट का अब जल्द ही ऐलान हो सकता है।
जोया अख्तर की फिल्म खो गए हम कहां-
जोया अख्तर इन दिनों अपनी नई मूवी 'खो गए हम कहां' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब उनकी इस फिल्म को लेकर अपडेट आया है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव अहम भूमिकाओं में हैं। आज इस फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमें सभी सितारे पहुंचे।
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उभरते सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव हाल ही में जोया अख्तर द्वारा निर्देशित अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'खो गए हम कहा' की एक निजी स्क्रीनिंग में साथ नजर आए।
एक सूत्र के अनुसार, सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव इस फिल्म को पहली बार देख रहे थे। 'खो गए हम कहा' का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है, जो देश भर के दर्शकों पर एक अमिट छाप छोड़ने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज डेट का एलान जल्द ही किया जाएगा। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जाहिर है कि फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर दर्शक उत्साहित हैं।
सिद्धार्थ और अनन्या की फिल्म-
यह फिल्म सिद्धांथ चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की एक साथ दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों कलाकार जोया अख्तर की फिल्म 'गहराइयां' में साथ काम करते दिखे थे। फिल्म को लेकर सिद्धांथ चतुर्वेदी ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि 'फिल्म 'खो गए हम कहां' की वाइब्स फिल्म 'दिल चाहता है' जैसी हैं। यह डिजिटल युग में एक उभरती हुई फिल्म है। फिल्म क्या कमाल करती हैं ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications