नए साल का जश्न मनाने के लिए निकले अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर, एयरपोर्ट पर कैद हुआ वीडियो

Ananya Aditya Airport Video- साल 2023 को जाने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और सितारे अपने अपने बैग्स पैक कर रहे हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर नजर आ रहे हैं।
ये नया जोड़ा जो कि इस वक्त खबरों का हिस्सा है सुबह सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। हालांकि ये दोनों एक साथ तो नहीं पहुंचे हैं लेकिन सभी को पता है कि वो हॉलीडे के लिए मुंबई छोड़ रहे हैं। पैपराजी पेज पर इस वीडियो को साझा किया गया है।
पेज ने वीडियो के साथ लिखा, "जोड़ा अपने नए साल के प्लान्स के लिए जा रहे हैं।" इस दौरान अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने मीडिया से बात की और पोज भी दिए। वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''मुझे हमेशा आश्चर्य होता है... उनके माता-पिता विशेषकर अनन्या कुछ नहीं कहते? मेरा मतलब है कि हर समय अकेले यात्रा करना... बस सोच रहा हूं कि हमारे माता-पिता चप्पलों के साथ कैसी प्रतिक्रिया देंगे।'' एक ने लिखा, ''हॉलीडे तो ऐसे बोल रहै हो जसे ये बहुत बिजी रहता है दोनों।''
एक ने लिखा, ''सब छुट्टियाँ मना रहे हैं और हम परीक्षा दे रहे हैं..।'' एक ने लिखा, ''मैं उनकी शादी का इंतजार नहीं कर सकता।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने किसी तरह का जवाब नहीं दिया है।
वर्कफ्रंट पर अनन्या पांडे साल 2024 में कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स साथ नजर आने वाली हैं। लगातार वो शूटिंग भी कर रही हैं। आदित्य रॉय कपूर की बात करें तो वो एक तगड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है। लेकिन साल 2024 उनके लिए काफी स्पेशल साबित होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications