Ananya Pandey और Aditya Roy Kapur बने शो स्टॉपर, डेटिंग की अफवाह को फिर मिली हवा!

फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखा जाता है कि कई सितारों के नाम एक दूसरे से जुड़ते हैं और अगर वो साथ में सामने आ जाएं तो चर्चाएं डबल हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ इस वक्त आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के साथ हुआ है। काफी समय से एक दूसरे का नाम साथ जुड़ रहा है और इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जिसने इस अफवाह को हवा दे दी है कि दोनों का अफेयर चल रहा है। फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में मनीष मल्होत्रा के लिए शो स्टॉपर बने आदित्य और अनन्या को लेकर एक बार फिर से चर्चा है और लोग दोनों को लेकर कई तरह की बातें कर रहे है।
अफेयर को लेकर सबसे खबरें तब आईं थीं जब में कृति सैनन की दिवाली पार्टी में दोनों को एक साथ घूमते देखा गया था। रूमर्ड कपल इस दौरान काफी खूबसूरत लग रहा था और लोगों को इन दोनों ने अपनी ओर आकर्षित किया है।
आउटफिट्स की बात करें तो, आदित्य थ्री-पीस जेट ब्लैक सूट में हैंडसम लग रहे थे, जबकि अनाया ने चमकदार ब्लैक और रेड स्लिट ड्रेस में ग्लैमर का तड़का लगाया। जैसे ही दोनों ने सात खड़े होकर पोज दिए तो ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गईं। अब उनके फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
हालांकि कुछ लोग इसपर निगेटिव कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''दोनों कमाल के लग रहे हैं।'' जबकि एक ने लिखा, ''आदित्य तो सिर्फ श्रद्धा के साथ अच्छा लगता है।''
एक का कहना था, ''अरे यार मेरा तो दिल ही टूट गया।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोगों का कहना है कि इनकी फिल्म भी आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications