ना चाहते हुए भी फैंस के बीच फंसे अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर, मजेदार वीडियो वायरल!

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर इस वक्त ना चाहते हुए भी साथ में स्पॉट हुए हैं। अक्सर देखा जाता है कि दोनों अकेले अकेले घूमने के लिए निकलते हैं लेकिन बाद में उनके वीडियोज वायरल हो जाते हैं।
इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी मजेदार है। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मैरी क्रिसमस में पहुंचे अनन्या और आदित्य को एक साथ स्पॉट किया गया है। जी हां, अनन्या पांडे और आदित्य इस प्रमोशन से बाहर निकले थे कि तभी फैंस ने उनको घेर लिया।
इस दौरान दोनों ऐसी एक्टिंग कर रहे थे जैसे कि दोनों एक दूसरे को ठीक से जानते तक नहीं है। फैंस ने दोनों के साथ सेल्फी ली। अब ये वीडियो पैपराजी पेज पर वायरल हो रहा है। पेज ने कैप्शन लिखा है, ''अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के बीच मनमोहक स्पष्ट क्षण - शुद्ध वाह वाइब्स!''
इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''स्ट्रगलर जोड़ी।'' एक ने लिखा, ''आदि और अनन्या की जोड़ी बहुत अच्छी लग रही है।'' एक ने लिखा, ''आख़िरकार आदि और अनन्या मीडिया के सामने आए।''
एक ने लिखा, ''ओह, आदि और अनन्या एक साथ बहुत प्यारे हैं।'' एक ने लिखा, ''ऐसा कैसे हुआ कि उसे श्रद्धा पसंद नहीं आई और अनन्या पसंद आई??? ...वह अच्छी जोड़ीदार नहीं है...'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वो ना चाहते हुए भी स्पॉट हो गए हैं।
बता दें, इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर करण जौहर ने भी शो कॉफी विद करण में हिंट दिया था। वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने भी ये जिक्र किया कि आदित्य रॉय कपूर एक लड़की को डेट कर रहे हैं, जिसका नाम 'ए' से शुरू होता है।
लिहाजा, समय समय पर दोनों की रिलेशनशिप सुर्खियों में रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस पर कमेंट नहीं किया। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रही है...


Click it and Unblock the Notifications











