Ananya Aditya की रोमांटिक तस्वीरें पुर्तगाल से वायरल, लोग बोले- 'आदित्य की क्या मजबूरी होगी'

ananya pandey, aditya roy kapoor

कुछ दिन पहले अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की तस्वीर.. सॉरी रोमांटिक तस्वीरें विदेश से वायरल हुईं थीं और ये नया प्रेमा जोड़ा अपना क्वालिटी टाइम बिताता हुआ नजर आया था। जैसे ही लिस्बन की सड़कों से किसी ने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को पोस्ट किया धमाका हो गया और लोग कई तरह की बातें करने लगे।

अब एक बार फिर से एक तस्वीर दोनों की सामने आई है और इस दौरान वो सड़क पर नहीं बल्कि किसी रेस्टोरेंट में हैं और एक दूसरे में खोए नजर आ रहे हैँ। आदित्य और अनन्या एक दूसरे की आंखो में आंखे डालकर बातें करते नजर आ रहे हैं और पास में ही गिलास में कुछ रखा हुआ है।

वायरल भयनी ने इस पोस्ट करते हुए लिखा, ''कुछ लिस्बन पर कब्जे के बाद यहां कुछ पुर्तगाल से हैं।'' लोग लगातार कमेंट्स करते हुए इस जोड़े के लिए बात कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अगर प्यार अंधा है, तो वह सबसे अंधा है।''

एक ने लिखा, ''लिस्बन के बाद कुछ पर पुर्तगाल का कब्ज़ा। मतलब यार थोड़ी तो ज्ञान रख लो। लिस्बन एक शहर है और पुर्तगाल एक देश है। तुम्हारी भाषा में बोले तो तुमने ये लिखा है मुंबई के बाद भारत से कुछ तस्वीरें।'' एक ने लिखा, ''क्या मजबूरी रही होगी अदित्य की।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और लोग ज्यादातर उनको ट्रोल ही कर रहे हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखा जाता है कि कई सितारों के नाम एक दूसरे से जुड़ते हैं और अगर वो साथ में सामने आ जाएं तो चर्चाएं डबल हो जाती हैं। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का ना काफी समय से एक दूसरे का नाम साथ जुड़ रहा है।

इसकी शुरुआत तब हुई थी जब फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में मनीष मल्होत्रा​​ के लिए दोनों शो स्टॉपर बने थे। वर्कफ्रंट पर दोनों अपनी अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं और इस साल कुछ बड़े धमाके होने की पूरी पूरी उम्मीदें हैं।

Read more about: ananya pandey aditya roy kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X