अनन्या पांडे के पुराने वीडियो ने उड़ाए सबके होश, किंग खान की दीवानी हुईं चंकी पांडे की लाडली

Ananya Panday's childhood video viral on social media: अनन्या पांडे (Ananya Panday) इन दिनों भले ही अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट भी खूब धड़ल्ले से वायरल होते हैं। पिछले दिनों उनका फैशन शूट खूब चर्चाओं में रहा। वहीं हाल ही में अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनके बचपन का काफी पुराना है। देखकर लगता है कि जैसे अनन्या पांडे पांच या छह साल की हैं, इस वीडियो में वे अपने फेवरेट स्टार के गाने को गाती हैं फिर डांस करती नजर आती हैं।
अनन्या के क्यूट वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल
अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे शाहरुख खान के गाने 'किसका है तुमको इंतजार मैं हूं ना' गाने को गाती नजर आती हैं इसके बाद वे किंग खाने के गाने पर डांस करती हैं। अनन्या पांडे को ऐसा करता देख भावना पांडे और चंकी पांडे जमकर उनकी तारीफ करते नजर आते हैं। बता दें कि अनन्या पांडे के इस पोस्ट पर जमकर फैन्स और सितारों के रिएक्शन आ रहे हैं।
फैन्स के आए जमकर रिएक्शन
बता दें कि इस वीडियो पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने वीडियो की तारीफ की है और क्यूट इमोजी बनाया है। वहीं मजाक बनाते हुए अर्जुन कपूर ने कमेंट किया है कि खुश हूं कि तुमने सिंगिंग में अपना करियर नहीं बनाया। वहीं फराह खान लिखती हैं- तुम सलेक्ट हो चुकी हो। वहीं सिद्धांत कपूर ने हंसने और रोने वाला इमोजी शेयर किया है। बता दें कि रवीना टंडन और ईशा गुप्ता ने भी इस वीडियो को क्यूट बताया है।


Click it and Unblock the Notifications











