डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी की अगली साइबर-थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी अनन्या पांडे

बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में इस समय अनन्या पांडे की गिनती होती है। अनन्या ने साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'लाइगर' में डेब्यू किया था लेकिन बॉयकट ट्रेंड की भेंट गया 'लाइगर' उनके लिए किसी बुरे सपने जैसा बन गया। अनन्या पांडे फिलहाल आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर काफी ज्यादा उम्मीदें लगाए बैठी हैं। वहीं दूसरी तरफ खबरों में कहा जा रहा है कि अनन्या पांडे को डायरेक्टर विक्रम मोटवानी ने अपनी अगली साइबर-थ्रिलर फिल्म के लिए साइन किया है। इस फिल्म को निखिल द्विवेदी प्रोड्यूस करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में अनन्या ऐसे अवतार में नजर आएंगी, जिसमें वह पहले कभी नजर नहीं आयी थी।

वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने कहा, "जब विक्रमादित्य ने मेरे साथ इस फिल्म की स्क्रिप्ट को शेयर किया था, तब से ही मुझे यह काफी दिलचस्प लग रहा था। मैंने कुछ देर में ही निर्णय ले लिया था कि इसे बनाते हैं। अनन्या एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और इस किरदार में लोग उन्हें देखकर दंग रह जाएंगे।" बता दें कि इससे पहले विक्रमादित्य मोटवानी की कई फिल्में जैसे 'उड़ान', 'लुटेरा', 'भावेश जोशी सुपरहीरो', 'एके वर्सेस एके' लोगों को खूब पसंद आयी थी।

Click it and Unblock the Notifications