..................... Ananya panday want to marry after 5 years, said- about husband and children - Hindi Filmibeat

शादी करना चाहती हैं अनन्या पांडे ? फैमिली, हसबैंड और बच्चों को लेकर कह दी ये बात...

Ananya panday

Ananya panday want to marry after 5 years: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी खूबसूरती की वजह से इन दिनों खास लाइमलाइट में बनी हुई हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अनन्या काफी सुर्खियों में रहती हैं।

ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं अनन्या
अनन्या पांडे ने लंबे समय तक आदित्य रॉय कपूर को डेट किया था दोनों के डेटिंग के किस्से आए दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहे, लेकिन पिछले साल ही एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद अनन्या ने अपने ब्रेकअप को लेकर नेहा धूपिका के पॉडकास्ट में खुलासा किया था।

मॉडल वॉकर ब्लैंको के साथ जुड़ रहा अनन्या का नाम
बता दें कि इन दिनों अनन्या का नाम मॉडल वॉकर ब्लैंको के साथ जुड़ रहा है। अब इसमें कितनी सच्चाई है यह तो अनन्या पांडे ही बता सकती हैं। खैर अनन्या ने हाल ही में फोर्ब्स इंडिया को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपनी शादी, बच्चे और खुशहाल जिंदगी को लेकर बात कही है।

5 साल बाद शादी करना चाहती हैं अनन्या
जब अनन्या पांडे से सवाल किया गया कि वह खुद को 5 सालों में कहां देखती हैं तो इसका उत्तर एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइयोरिटी देते हुए कहा- अब से पांच सालों बाद मैं खुद को शादीशुदा, खुशहाल, बच्चों की प्लानिंग करते हुए और कई डॉग्स के साथ देख रही हूं।

काम पर फोकस करती हैं अनन्या
अनन्या पांडे ने आगे कहा कि वह फिलहाल तो खुद को टॉप पर देखती हैं। हालांकि कॉम्पिटिशन अधिक है, लेकिन फिर भी वह अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं। काम की बात करें तो अनन्या को आखिरी बार 'कॉल मी बे' में देखा गया था। वहीं आने वाली फिल्म की बात करें तो अनन्या 'शंकरा' फिल्म में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X