Halloween Party पर अनन्या पांडे ने उतारी करीना कपूर खान की पू वाली नकल, बेबो ने दिया जवाब, देखिए वीडियो

Ananya Panday as Poo at Halloween Party

अनन्या पांडे के लिए Halloween Party 2022 दोहरी पार्टी थी क्योंकि उनका जन्मदिन भी 30 अक्टूबर को है और इस मौके पर ओरहान अवतरमानी की पार्टी में अनन्या पांडे पू का अवतार लेकर पहुंची। उन्होंने पूरी तरह से कभी खुशी कभी ग़म से करीना कपूर खान का किरदार कॉपी कर लिया था और उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया।

अनन्या पांडे को पू के अवतार में देख, करीना कपूर खान भी चौंक गईं और उन्होंने अनन्या की एक तस्वीर शेयर करते हुए पू का डायलॉग लिखा और अनन्या को पू के स्टाईल में PHAT कहा यानि कि Pretty Hot and Tempting.

गौरतलब है कि इस साल बॉलीवुड की हैलोवीन पार्टी काफी धमाकेदार रही। इस हैलोवीन पार्टी में आर्यन खान से लेकर जान्हवी कपूर तक, सारा अली खान से लेकर अहान शेट्टी और इब्राहिम अली खान से लेकर नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर तक स्टार किड्स ने शिरकत की। लेकिन अगर इस पार्टी में किसी ने सबका ध्यान खींचा तो वो थीं अनन्या पांडे।

जन्मदिन पर पू अवतार

जन्मदिन पर पू अवतार

ओरहान की इस पार्टी में अनन्या पांडे पर सबकी नज़रें टिक गईं क्योंकि वो कभी खुशी कभी ग़म की पू बनकर इस पार्टी में पहुंची। गौरतलब है कि पू एक ऐसा किरदार है जिसे हर स्टार किड बेहद पसंद करता है और हर कोई करीना कपूर खान के इस किरदार की एक्टिंग करके ही बड़ा हुआ है। अनन्या भी उन्हीं स्टार किड्स में से एक हैं। अनन्या को उनके जन्मदिन पर कई सितारों ने विश किया।

करीना ने कहा FAB

करीना ने कहा FAB

अनन्या पांडे की इस मेहनत को करीना कपूर खान ने खुद सराहा। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनन्या की ये हैलोवीन पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा तुम PHAT हो। जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी स्टार।

मां ने किया विश

मां ने किया विश

अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने भी उन्हें विश करते हुए उनकी ढेर सारी तस्वीरें शेयर कीं। गौरतलब है कि अनन्या पांडे और उनकी मां भावना, एक दूसरे की सहेलियां हैं। हालांकि, भावना, जब भी अनन्या के सेट पर पहुंचती हैं, हर कोई डर जाता है।

बचपन की ढेरों तस्वीरें

बचपन की ढेरों तस्वीरें

भावना ने अनन्या के बचपन की ढेरों तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में अनन्या पांडे बेहद क्यूट नज़र आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में अनन्या अपनी छोटी बहन के साथ भी नज़र आ रही हैं।

SOTY 2 से डेब्यू

SOTY 2 से डेब्यू

अनन्या पांडे ने अपना फिल्म डेब्यू करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ किया। अनन्या, पुनीत मल्होत्रा की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नज़र आईं। इस फिल्म में वो टाईगर श्रॉफ के अपोज़िट थीं और फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया ने भी डेब्यू किया था।

मां के शो में भी आईं नज़र

मां के शो में भी आईं नज़र

अनन्या पांडे, हाल ही में अपनी मां भावना पांडे के रियलिटी शो The Fabulous Lives of Bollywood Wives में भी नज़र आई थीं। इस शो में अनन्या पांडे के बारे में भावना ने कई सारे खुलासे किए थे।

बेस्ट फ्रेंड शनाया ने किया विश

बेस्ट फ्रेंड शनाया ने किया विश

अनन्या पांडे को उनकी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर ने भी बेहद क्यूट अंदाज़ में विश किया। शनाा ने अपनी और अनन्या के बचपन की ढेर सारी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया और लिखा - मेरी Soul Sister.

महीप कपूर ने किया विश

महीप कपूर ने किया विश

अनन्या पांडे को शनाया कपूर की मां महीप कपूर ने भी विश करते हुए अनन्या के बचपन की ढेरों तस्वीरें शेयर कीं। गौरतलब है कि अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान बचपन से बेस्ट फ्रेंड्स हैं और तीनों ही मानती हैं कि उनकी एक नहीं तीन माएं हैं - अनन्या की मां भावना पांडे, शनाया की मां महीप कपूर और सुहाना की मां गौरी खान।

खास दोस्त नव्या ने यूं किया विश

खास दोस्त नव्या ने यूं किया विश

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी अनन्या पांडे की काफी अच्छी दोस्त हैं। अनन्या को विश करते हुए नव्या ने अपनी और अनन्या की एक तस्वीर शेयर की। अनन्या, सिद्धांत के साथ फिलहाल एक फिल्म कर रही हैं और माना जा रहा है कि नव्या नवेली नंदा, सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं।

और भी दोस्त

और भी दोस्त

इसके अलावा, जान्हवी कपूर, सुहाना खान और सारा अली खान ने भी अनन्या की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

शेयर किया पू वाला वीडियो

जन्मदिन खत्म होते होते, अनन्या पांडे ने अपने पू अवतार का एक प्यारा सा वीडियो बनाया और शेयर किया। इस वीडियो में अनन्या पांडे, कभी खुशी कभी ग़म में करीना कपूर खान के किरदार पूजा के ढेर सारे डायलॉग्स पर एक्ट करती दिखाई दीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनन्या पांडे ने लिखा कि ये मेरा जन्मदिन है और हैलोवीन भी है तो मुझे अपने सबसे फेवरिट किरदार की तरह तो कपड़े पहनने ही थे - POO। हालांकि, इसमें करीना कपूर खान के नाखून जितनी झलक भी नहीं है लेकिन मैं बस एक फैन हूं जो अपनी फेवरिट स्टार के यादगार सीन के लुत्फ उठा रही हैं। करण जौहर मुझ पर चिल्लाइएगा मत।

अनन्या पांडे के इस वीडियो पर ढेर सारे स्टार्स ने कमेंट किया। उनकी मां भावना पांडे ने लिखा - ये सब करने का समय तुम्हें कब मिलता है?पागल हो तुम बिल्कुल। वहीं सुहाना खान, महीप कपूर, संजय कपूर, ताहिरा कश्यप सहित ढेरों स्टार्स ने इस वीडियो की तारीफ की। आप भी देखिए ये मज़ेदार वीडियो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X