अनन्या पांडे करेंगी OTT पर दमदार डेब्यू, 'Call Me Bae' में निभाएंगी कुछ ऐसा किरदार
एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कई बेहतरीन फिल्मों के जरिए साबित कर दिया है कि वो बॉलीवुड में लंबे समय तक राज करने के लिए आई हैं। महज तीन साल के करियर में अब वो टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गई हैं। वहीं, अब अनन्या पांडे फिल्मों के बाद ओटीटी में अपना दमदार डेब्यू करने जा रही हैं। अनन्या पांडे जल्द ही Dharmatic Entertainment की वेब सीरीज 'Call Me Bae' में नजर आएंगी।
इस वेब सीरीज में अनन्या पांडे एक रईस खानदान की बेटी की भूमिका निभाते नजर आएंगी। अनन्या पांडे इस वेब सीरीज में फैशनिस्टा का किरदार अदा करेंगी, जो बेहद दिलचस्प और अलग होगा। अनन्या पांडे की इस वेब सीरीज का निर्देशन कॉलिन डी कुन्हा। कॉलिन डी कुन्हा इसके पहले 'संजू' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के असिस्टटेंट डायरेक्टर रह चुके हैं।

इस वेब सीरीज में अनन्या पांडे के अलावा स्टार कास्ट के नामों की घोषणा नहीं की गई है। अनन्या पांडे की फिल्मों की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'लाइगर' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म बुरी तरह धराशायी हो गई थी। फिल्म में उनके अलावा विजय देवरकोंडा थे।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही 'ड्रीम गर्ल 2' में भी आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वो 'खो गए हम कहां' फिल्म भी कर रही हैं। अब फिल्मों के अलावा अनन्या पांडे ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं, इस खबर से उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर काफी एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications











