Ananya Panday- इवेंट पर बाल्टी वाली पर्स लेकर पहुंची एक्ट्रेस, हुईं ट्रोल, बोले लोग- दाल भरकर ले जाना

अभिनेत्री अनन्या पांडे वैसे तो काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन किसी ना किसी कारण वो चर्चा में रहती हैं। इस वक्त भी एक इवेंट पर पहुंचने को लेकर बातें हो रही हैं और कुछ ऐसा हो रहा है जो कि शायद उनके फैंस को पसंद नहीं आएगा।
दरअसल अनन्या पांडे को उनके फैशन और पर्स को लेकर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है और लोग कई तरह के फनी कमेंट्स करते हुए उनका मजाक बना रहे हैं। जी हां, इस वीडियो को वायरल भयनी ने साझा किया है जिसमें पर्स के नाम पर वो एक बाल्टीनुमा छोटी सी चीज पकड़े हुए दिख रही हैं।
लोग लगातार उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''पर्स है या बाल्टी।'' एक ने लिखा, ''वो सब तो ठीक है लेकिन उसमें रखा क्या होगा?'' एक का कहना है, ''सबको अजीब हरकतें ही करनी हैं अब तो।''
एक ने कहा, ''दाल तड़के की बाल्टी.. जाते समय भर के लेके जाना।'' एक ने लिखा, ''उस पर्स का साइज उसके संघर्ष के बराबर है।'' एक ने कहा, ''इस बाल्टी को लाने के लिए बहुक स्ट्रगल किया है।''
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन अभिनेत्री ने किसी तरह का रिएक्शन इसपर नहीं दिया है। अनन्या पांडे काफी समय से एक हिट फिल्म की तलाश में हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल कुछ होगा।
हालांकि उनकी बीती कुछ फिल्मों ने किसी तरह का कोई खास कलेक्शन नहीं किया है लेकिन फैंस लगातार उनका सपोर्ट कर रहे हैं। देखना ये है कि किस प्रोजेक्ट के साथ अनन्या पांडे सामने आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications